दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन ज्ञान के जरिए एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जिसने फिल्म और क्राइम पेट्रोल जैसे सीरियल देखकर किडनैपिंग की योजना बनाई और फिर एक शख्स का अपहरण कर उसके परिजनों से 5 लाख की फिरौती मांगी. लेकिन पुलिस ने उनकी योजना पर पानी फेर दिया. गिरोह का सरगना दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट है । दिल्ली पुलिस को 24 नवंबर को ज्ञानेश्वर शुक्ला नाम के युवक की अपरहण की सूचना मिली. ज्ञानेश्वर जॉब प्लेसमेंट कंपनी में कार्यरत हैं. किडनेपिंग के बाद शुक्ला के परिवार से 5 लाख की फिरौती मांगी गई. साइबर सेल अफसर बनकर फिरौती के लिए सनसनीखेज अपरहण किया था । इसके बाद दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन ज्ञान शुरू किया और सीसीटीवी तथा कॉल डीटेल खंगाले. किडनैपर्स अपरहण करने के बाद अपना फोन और लोकेशन तेजी से बदल रहे थे. इस बीच मोबाइल फोन को ट्रैक करते हुए पुलिस को सूचना मिली कि किडनैपर्स ओखला के जंगलों में छुपे हुए हैं । पुलिस ने ओखला फेज 3 और हरकेश नगर से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और ज्ञानेश्वर शुक्ला को सकुशल बरामद कर लिया. पूछताछ में आरोपी राजकुमार चौहान और राहुल के साथ संतोष सिंह और गौरव को भी गिरफ्तार किया गया । अपरहण के मास्टरमाइंड राजकुमार ने पुलिस को बताया कि वो कई महीने से इस किडनैपिंग की प्लानिंग कर रहे थे और इन सभी ने मिलकर 6 लोगो का गैंग बनाया था ।।
Recent Posts
दिल्ली में लोकतंत्र शर्मसार! हक मांगने वाले
Spread the love न्यूज डेस्क: दिल्ली की सड़कों पर कल जो तस्वीरें सामने आईं, उन्होंने लोकतंत्र
- July 21, 2026
- 10 Min Read
मेरठ के सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी की लिफ्ट
Spread the love मेरठ: मेरठ के मोदीपुरम स्थित सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी सोसाइटी के एफ-1 टॉवर में
- July 15, 2026
- 10 Min Read
साली की शादी में शराब पीने पर
Spread the love मेरठ: मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर-शकरपुर गांव में एक दिल दहला
- July 11, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


