भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज के पहले दो टेस्ट खेले जा चुके हैं. पहला टेस्ट मेहमान इंग्लैंड ने जीता तो दूसरा टेस्ट मेज़बान भारत ने. अब 15 फरवरी से तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा. हालांकि, इससे पहले फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट भी नहीं खेलेंगे. हालांकि, अभी इसे लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है । भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने अभी तक बाकी बचे तीन टेस्ट के लिए टीम इंडिया का एलान नहीं किया है. रिपोर्ट्स की मानें तो इसके पीछे कारण विराट कोहली ही हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि विराट को लेकर कुछ साफ नहीं हो पा रहा है. ऐसे में चयनकर्ता टीम का एलान नहीं कर पा रहे हैं. बता दें कि विराट को इस सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया में चुना गया था, लेकिन अचानक कोहली ने खुद निजी कारणों के चलते ब्रेक ले लिया था । इस बीच भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का एक वीडियो वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो में रोहित चीफ सेलेक्टर से विराट कोहली, केएल राहुल और रवींद्र जडेजा को लेकर बात कर रहे हैं. तीनों ही स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर हैं । गौरतलब है कि विराट कोहली को लेकर किसी के पास कोई अपडेट नहीं है. अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि वह बाकी बचे तीन टेस्ट खेलेंगे या नहीं. दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की जीत के बाद जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोच राहुल द्रविड़ से विराट को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था कि इसका जवाब सेलेक्टर्स ही दे पाएंगे. हालांकि, कोहली की वापसी कब होगी इसका जवाब किसी के पास नहीं है ।।
Recent Posts
शीलकुंज में धरना जारी: बिल्डर अजय गुप्ता
Spread the love मेरठ। शीलकुंज कॉलोनी के गेट नंबर-1 पर चल रहे धरने के दौरान आज
- August 31, 2026
- 10 Min Read
दलित महापंचायत के दौरान आला अफसरों संग
Spread the love मेरठ: मेरठ के बहुचर्चित थर्ड डिग्री और बर्बरता कांड में निलंबित चल रहे इंस्पेक्टर
- August 31, 2026
- 10 Min Read
शामली में पुलिस का बड़ा एक्शन: हरियाणवी
Spread the love शामली: शामली पुलिस ने हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या करने वाले गोगी
- August 31, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


