जयपुर में जब एक युवक को उधारी चुकाने के लिए पिता ने पैसे नहीं दिए तो उसने खुद की किडनैपिंग की साजिश रच डाली और अपने दोस्तों के जरिए पिता से खुद की फिरौती मांगने लगा. जयपुर पुलिस ने इस केस में फुर्ती से काम लिया और कुछ ही घंटे में मामले का खुलासा कर दिया । जयपुर पुलिस को सूचना मिली कि अपहरणकर्ताओं ने मालवीय नगर में एक लड़के का अपहरण कर लिया है और वीडियो जारी कर ढाई लाख रुपये की फिरौती मांगी है. वीडियो में लड़के के हाथ पैर बंधे हुए थे और दो लोग उसकी पिटाई कर रहे थे. ये वीडियो अजमेर के केकड़ी में रहने वाले लड़के के पिता को भेजा गया था. इस वीडियो के आते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई । पुलिस तुरंत किडनैपर्स की तलाश में जुट गई. पुलिस ने तुरंत किडनैपर्स को गिरफ्तार कर लिया. जयपुर के DCP राहुल जैन ने बताया कि केकड़ी के रहनेवाले प्रेम सिंह ने अपने बेटे के अपहरण की सूचना दी थी और कहा था कि उनका बेटा 2 दिन से पैसे मांग रहा था. मगर रात साढ़े बारह बजे उनके पास यह वीडियो आया जिसमें अपहरणकर्ताओं ने उसके बच्चे को बांध रखा था और ढाई लाख रुपये की फिरौती मांग रहे थे । पुलिस ने जब अपहरणकर्ताओं से पूछताछ की तो पता चला कि अपहरण की साजिश शिकायत करने वाले पिता के बेटे विकास ने ही रची थी. इस मामले में उसने अपने दो दोस्तों यादराम गुर्जर और लोकेंद्र सिंह को शामिल किया था. पुलिस ने इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया है.आरोपी विकास ने बताया कि वह क्रेडिट कार्ड बनाने का काम करता है और कुछ लोगों से 70 हजार रुपये उधार लिए थे ।।
Recent Posts
हिंद मजदूर किसान समिति ने शहीद चंद्रशेखर
Spread the love शहीद शिरोमणि चंद्रशेखर आज़ाद के बलिदान दिवस पर हिन्द मजदूर किसान समिति के
- February 28, 2026
- 10 Min Read
बेगमपुल बना कॉरिडोर का सबसे व्यस्त स्टेशन,एक
Spread the love दिल्ली–गाजियाबाद–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर ने सोमवार, 23 फरवरी को अपने इतिहास की सबसे
- February 24, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा

