जम्मू-कश्मीर के द्रास सेक्टर में तैनात भारतीय सेना का एक जवान हिमस्खलन में शहीद हो गया। यह घटना टाइगर हिल इलाके में हुई जहां महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के निवासी सैनिक पर अचानक बर्फ का ढेर आ गिरा और वह उसमें दब गया । काफी खोजबीन के बाद बर्फ के नीचे सैनिक का पार्थिव शरीर दबा मिला। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के सिंदखेड़राजा तहसील के प्लसखेड़ चक्का गांव निवासी प्रदीप साहेबराव मांदले को द्रास सेक्टर के टाइगर हिल कैंपस पर तैनात किया गया था। वह मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी कर रहा था कि 15 दिसम्बर को उस पर बर्फ का बड़ा सा टुकड़ा गिर गया जिसमें दब जाने से किसी को पता भी नहीं चल सका। जब उन्हें निकाला गया तो वह शहीद हो चुके थे। उनका पार्थिव शरीर पैतृक निवास पर भेजा गया जहां अंतिम संस्कार हुआ । शहीद जवान प्रदीप मांदले के भाई ने कहा है कि वह 15 दिनों की छुट्टी में अगस्त महीने में अपने गांव आए थे। मेरा भाई देश की सुरक्षा करते हुए शहीद हुआ है, इसलिए पूरे परिवार को उसकी शहादत पर गर्व है। प्रदीप मांदले 10 महार रेजिमेंट में वर्ष 2009 में भर्ती हुए थे। प्रदीप के 2 छोटे भाई हैं जिसमें एक फौज में है तो दूसरा भाई कृषि सहायक है। शहीद प्रदीप मांदले की पत्नी और 3 बेटे हैं ।।
Recent Posts
मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के
Spread the love मेरठ: मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप
- September 8, 2026
- 10 Min Read
शीलकुंज में धरना जारी: बिल्डर अजय गुप्ता
Spread the love मेरठ। शीलकुंज कॉलोनी के गेट नंबर-1 पर चल रहे धरने के दौरान आज
- August 31, 2026
- 10 Min Read
दलित महापंचायत के दौरान आला अफसरों संग
Spread the love मेरठ: मेरठ के बहुचर्चित थर्ड डिग्री और बर्बरता कांड में निलंबित चल रहे इंस्पेक्टर
- August 31, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


