उत्तर प्रदेश मेरठ आस-पास

गुर्जर समाज ने समर्थन में उठाये हाथ तो योगेश वर्मा बोले- अब बदलाव चाहती है जनता

Spread the love
  • गुर्जर बाहुल्य करीमपुर में हुई योगेश के समर्थन में बड़ी सभा
  • पूर्व मंत्री जगवीर सिंह ने आहूत की थी सभा
  • गुर्जर समाज से लिया योगेश वर्मा को जिताने का वायदा
  • हाथ उठाकर ग्रामीणों ने दिया योगेश को जीत दिलाने का आश्वासन
  • योगेश बोले-बदलाव चाहती है जनता

रविवार को हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र के करीमपुर में गुर्जर समाज के लोगों ने गठबंधन के प्रत्याशी योगेश वर्मा का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद बैठक हुई और गुर्जर समाज के लोगों ने तय किया कि इस बार विधानसभा चुनाव में हस्तिनापुर से प्रत्याशी योगेश वर्मा को पूर्ण बहुमत से जीत दिलाएंगे और पिछले कई सालों से रुका हुआ हस्तिनापुर का विकास दोबारा शुरू हो सके।

https://www.youtube.com/watch?v=ijfmBMxgBuc


इस दौरान उन्होंने योगेश वर्मा को फूल माला पहनाकर अपना समर्थन देने की बात कही। वहीं, गठबंधन से सपा प्रत्याशी योगेश वर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश की जनता इस बार बदलाव चाहती है, ताकि प्रदेश का विकास हो सके। जिस प्रकार से उन्हें लोगों का इतना प्यार मिल रहा है, उससे साफ लगता है कि इस बार विधानसभा चुनाव में गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। योगेश वर्मा ने यह भी बताया कि जिस प्रकार से इस बार गठबंधन की आंधी चल रही है, उससे साफ जाहिर है कि जनता बदलाव चाहती है, जबकि हस्तिनापुर का विधायक जिस पार्टी का बनता है, सरकार भी उत्तर प्रदेश में उसी की बनती है।

मीटिंग के दौरान जगवीर सिंह गुर्जर ने कहा कि सपा ने उन्हें मंत्री बनकर क्षेत्र की जनता का सम्मान किया था, अब यदि योगेश वर्मा को जिता दिया तो क्षेत्र की जनता का उन पर अहसान होगा। योगेश वर्मा विधायक बने तो यह समाज की जीत होगी। इस मौके पर पूर्व विधायक गोपाल काली ने कहा कि मौजूदा भाजपा विधायक दिनेश खटीक के क्रियाकलाप ही भाजपा को ले डूबेंगे। इस मौके पर मोहित यादव, गोरियांक कोहला, बिजेंद्र, अरुण प्रधान एवं विपिन भड़ाना उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *