गुरुग्रामः शादी समारोह में फायरिंग से पांच घायल, एक बच्ची की आंखों में लगे छर्रे ।।
BREAKING उत्तर प्रदेश

गुरुग्रामः शादी समारोह में फायरिंग से पांच घायल, एक बच्ची की आंखों में लगे छर्रे ।।

Spread the love

गुरुग्राम के सोहना में बुधवार रात एक शादी समारोह में बड़ा हादसा हो गया. शराब के नशे धुत बारातियों की ओर से की गई फायरिंग में 5 लोग घायल हो गए. घायलों में चार बच्चियां और एक महिला शामिल है. बताया जा रहा है गोली के छर्रे से एक बच्ची की आंख की रोशनी चली गई । जानकारी के मुताबिक, एक बच्ची को गुरुग्राम के निजी अस्पताल, जबकि अन्य को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है. इनकी पहचान पूजा, कनिष्क, कविता, तन्नू और कोमल के रूप में हुई है । वारदात का आरोपी गन्नौर का रहने वाला सोनू है, जो घटना के बाद से मौके से फरार हो गया. सोनू दूल्हे के खास रिश्तेदारों में एक बताया जा रहा है. फरीदाबाद के तिगांव से सोहना के खरोदा गांव में बारात आई थी. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *