मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की परेशानी लगातार बढ़ रही हैं। वसूली मामले में फरार चल रहे परमबीर सिंह को भगौड़ा घोषित किया जा चुका है। ऐसे में मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने सुरक्षा की गुहार लगाई है। उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उनसे उनका ठिकाना पूछा है। कोर्ट ने कहा कि, जब तक हम यह नहीं जान लेते हैं कि आप कहां हो, तब तक सुरक्षा नहीं देंगे।
सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई के फरार पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह को अपने ठिकाने का खुलासा करने के लिए कहा है। साथ ही यह भी कहा कि वह गिरफ्तारी से सुरक्षा के लिए सिंह की याचिका पर तभी सुनवाई करेगा जब वह यह नहीं बताएंगे कि वह देश या दुनिया के किस हिस्से में हैं।