देश में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीनेशन का अभियान शुरू होना है. इसका असर अब देश में चल रहे अन्य अभियानों पर पड़ता दिख रहा है. 17 जनवरी को होने वाले पोलियो टीकाकरण दिवस को अब आगे बढ़ा दिया गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को इस बात की जानकारी दी गई. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अप्रत्याशित गतिविधियों के कारण अभी इस कार्यक्रम को अगले आदेश तक रद्द किया जाता है.आपको बता दें कि भारत में बड़े स्तर पर पोलियो ड्रॉप से जुड़ा अभियान चलाया जाता है. हर साल लाखों की संख्या में बच्चों को पोलियो दी जाती है. भारत दुनिया का सबसे बड़ा अभियान चलाता है, लेकिन अब कोरोना वैक्सीनेशन के अभियान के कारण इसे कुछ वक्त के लिए टाल दिया गया है. अब ये अभियान कब होगा, अभी इसकी जानकारी नहीं है.गौरतलब है कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा करते हुए कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर बात की थी. इस दौरान पीएम मोदी ने राज्यों से कहा था कि कोरोना वैक्सीनेशन का काम दुनिया का सबसे बड़ा अभियान होगा, लेकिन इसके साथ अन्य वैक्सीनेशन का काम भी चलता रहेगा. पीएम मोदी ने कहा था कि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जिन अभियानों को चलाया जाता रहा है, वो चलते रहेंगे और कोरोना वैक्सीनेशन का काम भी होगा ।।
Recent Posts
ललिता गौतम हत्याकांड- प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजी
Spread the love ललिता गौतम हत्यााकांड गहराया पीडितों ने की महापंचायत,कलेक्ट्रेट के सामने जाम लगाया
- July 8, 2026
- 10 Min Read
ललिता गौतम हत्याकांड पर मेरठ में उबाल:
Spread the love मेरठ: मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र से सामने आए छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड
- July 8, 2026
- 10 Min Read
मेरठ में सीएम ग्रिड का करोड़ों रूपया
Spread the love मेरठ: मेरठ को स्मार्ट और हाईटेक बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने
- July 8, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


