Spread the love
  • गाजियाबाद मेरठ हाईवे पर कावंड़ियों का उत्पात
  • कावंड़ियों ने कार को बुरी तरह से किया क्षतिग्रस्त
  • चालक को नीचे खींच कर कई गई पिटाई
  • एक ही लेन पर बड़ी मुश्किल से चल रहा है ट्रैफिक
  • मुजफ्फनगर, मेरठ के बाद अब गाजियाबाद में बवाल 

गाजियाबाद मेरठ हाईवे पर आज एक बार फिर कांवडियों ने बवाल किया। एक कार पर लाठी डंडे बरसाते हुए उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। कार चालक को नीचे खींचकर उसकी जम कर पिटाई की गई। कावंड़ियों का आरोप है कि कार की टक्कर से उनकी कांवड़ खंडित हो गयी है। करीब एक घंटे बाद  पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। घायल चालक को पास ही स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

विस्तार से देखिये 👇

https://youtu.be/d6PIL8aWitg

दरअसल, शनिवार दोपहर कांवड़ियों का एक जत्था मुरादनगर के गांव रावली से गुजर रहा था। श्रीहंस इंटर कॉलेज के सामने एक कार रावली-सुराना रोड की तरफ से आई। कांवड़ियों की संख्या अधिक होने के कारण मेरठ से गाजियाबाद जाने वाले रोड की लेन बंद कर दी गई। गाजियाबाद से मेरठ आने वाली लेन पर ही सारा यातायात चल रहा है। एक कांवड़िया भी उस लेन पर ही चल रहा था। ये कार उससे टच हो गई।

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *