BREAKING राष्ट्रीय

कथक नृतक पंडित बिरजू महाराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Spread the love
113 Views

मशहूर कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पद्म विभूषण से सम्मानित 83 वर्षीय बिरजू महाराज ने रविवार और सोमवार की दरमियानी रात अंतिम सांस ली। उनके पोते स्वरांश मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बारे में जानकारी दी। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में लोधी रोड स्थित शवदाह गृह में किया जाएगा।

गायक अदनान सामी ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। ​​​​​​अदनान सामी ने सोशल मीडिया पर लिखा- महान कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज जी के निधन की खबर से बहुत ज्यादा दुखी हूं। आज हमने कला के क्षेत्र का एक अनोखा संस्थान खो दिया। उन्होंने अपनी प्रतिभा से कई पीढ़ियों को प्रभावित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *