उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में शराब के नशे में पिता ने बेटी को मौत के घाट उतारा, आरोपी अरेस्ट ।।
BREAKING उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में शराब के नशे में पिता ने बेटी को मौत के घाट उतारा, आरोपी अरेस्ट ।।

Spread the love

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक शराबी बाप ने दिन दहाड़े चाकू से गोदकर अपनी 20 साल की बेटी का कत्ल कर दिया. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे में धुत था और उसके हाथ में बड़ा चाकू और तमंचा था । एक पड़ोसी के मुताबिक हत्यारा रमेश प्रजापति अपनी बेटी की हत्या की बात कहते हुए उसे अपने घर लेकर गया. फिर बंदूक दिखाकर उसके हाथ-पैर बांध दिये. जैसे- तैसे वो अपनी जान बचाकर घर से बाहर निकला. फिर तुरंत ही इसकी जानकारी पुलिस को दी । पुलिस का कहना है कि रमेश प्रजापति शराबी है उसने पड़ोस के कुछ लोगों को धमकाने की भी कोशिश की. फिलहाल उसे हिरासत में ले लिया है और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *