नए साल के जश्न से पहले मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर शहर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, पुलिस ने इंदौर में 6 पब और बार को 31 दिसंबर तक सील कर दिया है. अब 31 दिसंबर तक इन पबों में कोई गतिविधि नहीं हो पाएगी । इंदौर के एसडीएम अक्षय सिंह पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कलेक्टर ने एक आदेश पास करते हुए इंदौर शहर के 6 पब को 31 दिसंबर तक के लिए सील कर दिया गया है. प्रशासन ने जिन पबों को सील किया है उनके नाम हैं विडोरा, कायरो, टीडीएस, सोसा, पिचर्स और ड्रिंक एक्सचेंज. प्रशासन ने कहा कि इन पबों में कई अवैध गतिविधियां हो रही थी और कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था । एसडीएम अक्षय सिंह ने कहा कि इन पबों के बारे में शिकायत मिली थी कि इन शटर डाउन होने के बाद अंदर अवैध गतिविधियां होती थी. पुलिस के मुताबिक ये पब सरकारी नियमों के विपरित ज्यादा देर तक खुले रहते थे. यहां कोरोना गाइडलाइंस का पालन नहीं होता था. इसके अलावा यहां दूसरे तकनीकी प्रावधानों का उल्लंघन किया जा रहा था । एसडीएम ने कहा कि अब पब और बार में धूम्रपान की सार्वजनिक रूप से अनुमति नहीं दी जाएगी. जब एसडीएम से पूछा गया कि क्या स्मोकिंग की आड़ लोग ड्रग्स का सेवन कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से एक्शन लिया जा रहा है, और कुछ ही दिन पहले एक ड्रग रैकेट का खुलासा किया गया है, इसलिए यह संभव है कि स्मोकिंग की आड़ में ड्रग्स ली जा रही हो. हालांकि उन्होंने कहा कि अभी ऐसे सबूत नहीं मिले हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी ।।
Recent Posts
भाजपा ने घोषित की मेरठ जिला कार्यकारिणी:
Spread the love मेरठ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लंबे इंतजार और आंतरिक खींचतान के
- August 13, 2026
- 10 Min Read
मेरठ के लिसाड़ीगेट में मूसलाधार बारिश का
Spread the love मेरठ: मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के आमिर गार्डन इलाके में आज सुबह
- August 11, 2026
- 10 Min Read
महाशिवरात्रि पर मेरठ के औघड़नाथ मंदिर में
Spread the love मेरठ: मेरठ के ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि की भारी धूम देखने को
- August 11, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


