आकाशीय बिजली से खरखौदा में गोवंश व अनेक पक्षियों की मौत
मेरठ आस-पास

आकाशीय बिजली से खरखौदा में गोवंश व अनेक पक्षियों की मौत

Spread the love

शनिवार देर रात होने वाली बारिश से जहां आम जनमानस को गर्मी से राहत मिली है, वही आकाशीय बिजली पशु पक्षियों पर कहर बनकर टूट पड़ी।

खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव उल्धन में शनिवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक गोवंश व सैकड़ों पक्षियों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने मृत पक्षियों व गोवंश को दबा दिया है। दरअसल, मकबरे पर शनिवार शाम आकाशीय बिजली गिर गई जिससे वहां बैठे सैकडों जंगली कबूतर व एक उल्लू के अलावा मकबरे के पास भूरे के मकान के बाहर बंधे गोवंश की मौत हो गई। ग्रामीणों ने मृत गोवंश व पक्षियों को गड्ढा खोदकर दबवा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली गिरने से पूर्व मकबरे में एक काला नाग भी देखा गया था। जिसका कोई पता नहीं चल सका। सूचना मिलने के बाद भी वन विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष

दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *