अब फैजाबाद स्टेशन नहीं, अयोध्या कैंट बोलिये
BREAKING उत्तर प्रदेश

अब फैजाबाद स्टेशन नहीं, अयोध्या कैंट बोलिये

Spread the love
163 Views

पूर्व के नामों को बदलने के क्रम में अब एक और नया नाम जुड़ गया है। भाजपा सांसद लल्लू सिंह के प्रस्ताव पर रेलवे बोर्ड ने फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदल कर अयोध्या कैंट कर दिया है। शनिवार को वाराणसी पहुंचे लखनऊ के डीआरएम ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फैजाबाद स्टेशन का नाम अयोध्या कैंट होगा। अयोध्या, अयोध्या कैंट और रामघाट स्टेशनों को विकसित भी किया जाएगा। डीआरएम का कहना है कि इससे अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को आसानी होगी।

इससे पूर्व वाराणसी के मंडुवाडीह और इससे सटे चंदौली जिले के मुगलसराय स्टेशन का नाम बदला जा चुका है। मंडुवाडीह को बनारस और मुगलसराय स्टेशन को अब पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के नाम से जाना जाता है। इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने के बाद यहां के भी कई स्टेशनों का नाम बदला गया है। इलाहाबाद जंक्शन का नाम प्रयागराज जंक्शन, इलाहाबाद सिटी स्टेशन का नाम प्रयागराज रामबाग, इलाहाबाद छिवकी का नाम प्रयागराज छिवकी और प्रयागराज घाट का नाम परिवर्तित कर प्रयागराज संगम कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *