प्राण प्रतिष्ठा के बाद दूसरी बार राम मंदिर पहुंचे योगी, सुरक्षा व तैयारियों का जायजा
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद आज सोमवार को फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर पहुंचकर दर्शन किये। यहां सीएम योगी ने राम मंदिर परिसर में VIP दर्शन और लोगों की सुरक्षा पर नए सिरे से तैयार ब्लू प्रिंट पर चर्चा की। इन दिनों रोजाना ही करीब दो लाख लोग राम लला के दर्शन करने अयोध्या पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में त्रिपुरा, असम, राजस्थान, गोवा समेत ग्यारह राज्यों के मुख्यमंत्री और उनके साथ वहां की कैबिनेट रामलला के दर्शन करने के लिए अलग-अलग तारीखों में भी आ रहे हैं।
इसके अलावा चार मार्च तक अयोध्या में वीवीआईपी मूवमेंट भी बढ़ने से ट्रैफिक व सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता की जा रही है। ऐसे में यातायात व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद योगी वापस लखनऊ पहुंच गये हैं। योगी अयोध्या में करीब तीन घंटे रहे। इस दौरान उनके साथ स्पेशल DG प्रशांत कुमार, कमिश्नर गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार, डीएम नीतीश कुमार, एसपी राजकरण नायर, एसपी सुरक्षा पंकज पांडे मौजूद रहे।
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि पिछले चार दिन में अयोध्या में राम लला की पचास हजार से ज्यादा तस्वीरें बिकी हैं। अयोध्या पहुंचने वाले अधिकांश लोग इन्हें खरीद कर बिताये गये लम्हों को यादगार बनाने में लगे हैं। छह डिजाइन में अयोध्या के मार्केट में ये तस्वीरें उपलब्ध हैं।
follow us on 👇
फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/

