नाराज ठाकुरों की नब्ज पर हाथ रखने आ रहे हैं योगी
BREAKING उत्तर प्रदेश मुख्य ख़बर मेरठ

नाराज ठाकुरों की नब्ज पर हाथ रखने आ रहे हैं योगी

Spread the love
8,167 Views
  • नानौता में हुए महाकुंभ ने भाजपा की नींद उड़ाई
  • मुजफ्फरनगर, सहारनपुर व कैराना की सीट होंगी प्रभावित
  • ठाकुर चौबीसी ने लिया भाजपा के विरोध का निर्णय
  •  भाजपा को हराने वाले के पक्ष में वोट करने का फैसला
  • टिकट बंटवारे में ठाकुरों की उपेक्षा से नाराज हैं समुदाय
  • 11 को मेरठ व 13 को धौलाना में होगी महापंचायत 
  • सरधना क्षेत्र में योगी की सभा बुधवार को 
  • संजीव बालियान के काफिले पर हो चुका है हमला
सहारनपुर के नानौता में हुए क्षत्रिय महाकुंभ में उठी हुंकार ने भाजपा की नींद उड़ा दी है। नींद उड़ने का कारण ठाकुर चौबीसी के ग्रामीणों द्वारा भाजपा का खुलकर विरोध करना है। अपनी आवाज को और बुलंद करने के लिये ठाकुरों द्वारा 16 अप्रैल को सरधना विधानसभा गांव खेड़ा में क्षत्रिय स्वाभिमान महापंचायत की जा रही है। इसी क्रम में 11 अप्रैल को मेरठ के सिसौली जबकि 13 अप्रैल को गाजियाबाद के धौलाना में यह महापंचायत होगी। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व कैराना लोकसभा सीटों पर ठाकुरों के इन बागी सुरों की आवाज भाजपा नेतृत्व तक सुनी गई है। चार सौ पार का नारा देने वाली भाजपा एक एक सीट पाने के लिये कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती है। इसे ध्यान में रखते हुए 10 अप्रैल को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा सरधना विधानसभा क्षेत्र में रखी गई है। इस सभा के माध्यम से योगी आदित्यनाथ ठाकुरों की नब्ज पर हाथ रखने की कोशिश करेंगे।
विस्तार से देखिये 👇
लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच पश्चिमी यूपी के क्षत्रिय समुदाय ने एकाएक ही भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह 15 मार्च से पश्चिमी यूपी के गांव-गांव जाकर ठाकुर समुदाय को बीजेपी के खिलाफ लामबंद करने के मुहिम छेड़ रखी है। ननौता में हुए महाकुंभ में भाजपा के विरोध की घोषणा के साथ ही स्पष्ट कहा गया कि जो भी भाजपा को हरायेगा,क्षत्रिय समाज उसी को वोट करेगा। यहां रघुकुल रीत सदा चली आई प्राण जाए पर वचन ना जाई, चौपाई भी बार बार दोहराई गई।
अब बात करते हैं भाजपा से क्षत्रिय समुदाय की नाराजगी की। क्षत्रिय नेताओं का कहना है कि इस लोकसभा चुनाव में केवल आठ ठाकुरों को ही भाजपा ने टिकट दिया है जबकि 2019 में 16 ठाकुर सांसद थे। 2014 में 21 ठाकुर समुदाय के लोग भाजपा से सांसद बने थे। भाजपा चुनाव दर चुनाव ठाकुरों का प्रतिनिधित्व कम करती जा रही है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि भाजपा ने हाल ही में टिकट वितरण में वीके सिंह का गाजियाबाद से टिकट काट दिया। मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम भी टिकट पाने के लिये खासा जोर लगाये हुए थे लेकिन सफल नहीं हो सके।
हाल ही में खतौली में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के काफिले पर हमला हुआ था। यहां भी ठाकुरों के पक्ष व भाजपा के विरोध में नारेबाजी की गई थी। इसके पीछे पूर्व विधायक संगीत सोम का नाम बताया गया। मेरठ पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने दोनों को समझाया भी है। बावजूद इसके ठाकुरों में भाजपा का विरोध कायम है। अब इस डैमेज कंट्रोल के लिये योगी आदित्यनाथ मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र के सरधना इलाके में कल आ रहे हैं। उनके आने का क्या असर होता है यह वक्त ही बतायेगा।

follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *