- शहर सर्राफा स्थित है पदम प्रकाश जैन की दुकान
- 18 फरवरी की शाम हुई यह घटना
- बेटे के लिये चांदी का ताजेब लेने आया था
- जाते हुए बीस चेन का पैकेट उठा भागा
- सारी घटना सीसीटीवी में कैद
- घटना का दो दिन बाद खुलासा
मेरठ शहर सर्राफा स्थित पदम प्रकाश जैन की ज्वैलरी की दुकान पर एक युवक 250 ग्राम वजन की बीस सोने की चेन उड़ा ले गया। सीसीटीवी की चेकिंग के दौरान दो दिन बाद इस वारदात का खुलासा हुआ तो दुकानदार के होश उड़ गये। सीसीटीवी में युवक की हरकत कैद हो गई है। पुलिस में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। चोरी गये जेवर की कीमत करीब पंद्रह लाख रुपये बतायी गयी है।
शहर सर्राफा में पदम प्रकाश जैन की ज्वैलरी की दुकान है। बीते 18 फरवरी की शाम एक पीली टोपी लगाये युवक दुकान के भीतर आया और बोले कि उसे बेटे के लिए चांदी की ताबीज लेनी है। उसने एक हजार रुपए का चांदी का सामान खरीदा। फिर बोला कि बेटी के लिए कान के टॉप्स दिखाइए। दुकानदार टॅाप्स दिखाता है। काउंटर पर रखे पैकेट को वह नजर बचा कर उठा लेता है। इस पैकेट में 20 सोने की चेन थी। वजन 250 ग्राम था, जिसकी कीमत 15 लाख से अधिक है। बाद में युवक यह कहता हुआ चला कि दोबारा आकर बाद में देखूंगा।
अगले दिन दुकान का स्टाक चेक किया गया तो चेन का पैकेट गायब पाया गया। सीसीटीवी खंगाले गये तो सभी के होश उड़ गये। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो चुकी थी। इसके अलावा बदमाश ने जो सामान खरीदा था वह भी वहीं कांउटर के पास पड़ा मिला। युवक वह सामान वहीं छोड़कर भाग गया था।
follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/



3 Comments
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good. https://accounts.binance.com/kk-KZ/register-person?ref=K8NFKJBQ
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://accounts.binance.bh/register/person?ref=IXBIAFVY
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me? https://www.binance.info/register?ref=QCGZMHR6