हांडा हाॅस्पिटल में महिला की मौत, लापरवाही का आरोप
हांडा हाॅस्पिटल में प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई। महिला के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा किया। महिला के पति ने हाॅस्पिटल संचालक के खिलाफ कंकरखेड़ा थाने में तहरीर दी है।
दरअसल, मंगलपुरी निवासी स्वराज ने 23 फरवरी को अपनी पत्नी बालेश्वरी को हांडा हाॅस्पिटल में भर्ती कराया था। यह हाॅस्पिटल कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के सरधना रोड पर स्थित है। रात में पत्नी ने बच्ची को जन्म दिया। आरोप है कि स्टाफ ने रक्त श्राव रोकने का कोई इंतजाम नहीं किया, जिस कारण बाद में महिला की मौत हो गई। इससे गुस्साये परिजनों ने हाॅस्पिटल में हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि स्टाफ की लापरवाही व पर्याप्त संसाधन न होने के कारण महिला की मौत हुई है। हंगामे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने किसी तरह परिजनों को शांत कराया। परिजनों ने हास्पिटल संचालक के खिलाफ तहरीर दी है।
follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/


1 Comment
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.