शादी के 15 दिनों के अंदर ही ससुरालियों ने किया लड़की को अधमरा
उत्तर प्रदेश मेरठ आस-पास

शादी के 15 दिनों के अंदर ही ससुरालियों ने किया लड़की को अधमरा

Spread the love
  • अभी शादी को 15 दिन भी नहीं हुए थे
  • मवाना में हुई लड़की के साथ दरिंदगी
  • फांसी देने की, की गई कोशिश
  • सास– ससुर समेत तमाम ससुरालियों ने किया प्रताड़ित

मेरठ के मवाना कस्बे से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां 1 लड़की की 15 दिन पहले ही शादी की गई थी। इन 15 दिनों में ससुरालियों ने अपनी दरिंदगी दिखाई और लड़की को बुरी तरह प्रताड़ित किया। तस्वीरों में आप साफ़ देख सकते हैं लड़की की हालत इस कदर नाजुक बनी हुई है। इस बारे में जब पीड़ित की मां से बात की गई तो पीड़ित की मां का कहना है कि इसी महीने की 1 तारीख को उन्होंने अपनी बेटी का निकाह किया था। अभी मुश्किल से 15 दिन भी नहीं हुए हैं ससुराल वालों ने अपनी दरिंदगी दिखा दी। पीड़ित की मां ने बताया कि पीड़ित की सास, ससुर , देवरानी , जेठानी समेत तमाम ससुरालियों ने लड़की को बुरी तरह प्रताड़ित किया और फांसी देने की कोशिश की थी। पीड़ित की मां का कहना है कि उनकी बेटी का बलात्कार भी किया गया है। बता दे पीड़ित की इसकी शादी मेरठ के मवाना कस्बे में की गई थी और पीड़ित का मायका भी मनाने में ही है।

https://youtu.be/qnvPcufZzVY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *