कांवड़ मार्ग पर दुकानदारों के लिये क्यूआर कोड क्यों जरूरी, सुप्रीम कोर्ट ने सरकारों से मांगा जवाब
कांवड़ यात्रा के दौरान मार्ग के दुकानदारों को नेम पटिट्का लगाने के यूपी व उत्तराखंड सरकार के फैसले के बाद अब क्यूआर कोड लगाने के आदेश दिये गये हैं। इस आदेश में दुकान मालिक की पूरी जानकारी दर्ज होगी। तर्क दिया जा रहा है कि क्यूआर कोड सार्वजनिक करने से दुकान मालिक की असली पहचान सामने आ जायेगी। इस बीच, सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए यूपी और उत्तराखंड सरकार से जवाब मांगा है।
बता दें कि सावन माह शुरू होने के बाद पूरे देश में कांवड़ यात्रा निकल रही है। लाखों की संख्या में कांवड़ यात्री अलग-अलग जगहों से गंगाजल लेकर शिवलिंग पर चढ़ाने जा रहे हैं। कई राज्यों में कांवड़ियों के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। खासकर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में सरकार ने कांवड़ रूट के लिए कुछ गाइडलाइंस जारी की है, जिसे लेकर अब सुप्रीम कोर्ट ने सवाल पूछा है। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों राज्य सरकारों से इस फैसले की वजह पूछी है।
फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/

