हिमाचल में किस के सिर बांधे सेहरा, कांग्रेस में तेजी से विचार मंथन
BREAKING राष्ट्रीय

हिमाचल में किस के सिर बांधे सेहरा, कांग्रेस में तेजी से विचार मंथन

Spread the love
165 Views

हिमाचल प्रदेश में बहुमत प्राप्त करने के बाद कांग्रेस ने किस के सिर बंधेगा मुख्यमंत्री पद का सेहरा इस पर तेजी से विचार करना शुरू कर दिया है।आज शिमला के एक होटल में प्रतिभा सिंह, भूपेंद्र हुड्डा, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और हिमाचल के प्रभारी राजीव शुक्ला के बीच मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन चल रहा है। इस बैठक के बाद समर्थकों ने प्रतिभा सिंह के समर्थन में नारेबाजी की। प्रतिभा सिंह हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष हैं।  एक दिन पूर्व ही हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा था कि विधायक अपना नेता चुन कर पार्टी हाला कमान को अवगत करायेंगे। उनका यह भी कहना है कि विधानसभा चुनाव में वीरभद्र सिंह के नाम व काम पर वोट मांगे गये हैं। वीरभद्र सिंह के विकास मॅाडल पर ही कांग्रेस सत्ता में आयी है।

हाल ही में हुए हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आये हैं। यहां चालीस लोगों को मतदाताओं ने जीता कर विधानसभा में भेजा है। बहुमत मिलने के बाद अब कांग्रेस मुख्यमंत्री के नाम पर तेजी से मंथन कर रही है। जहां तक पूर्व की बात है तो आज तक कांग्रेस ने शिमला संसदीय क्षेत्र से बाहर के किसी भी नेता को मुख्यमंत्री नहीं बनाया है। यहां कांग्रेस के डा. यशवंत सिंह परमार, रामलाल ठाकुर व वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री रह चुके हैं। ये तीनों ही शिमला संसदीय क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं।

जहां तक बात नये मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल लोगों की बात है तो  इसमें  हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, हिमाचल कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सबसे आगे हैं। पूर्व हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, हिमाचल कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष धनीराम शांडिल और पूर्व मंत्री चंद्र कुमार के नाम पर भी मंथन चल रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *