बेटा एनकाउंटर में मारा गया तो पिता ने कहा-पुलिस ने बहुत अच्छा किया, राढ़ काट दी
BREAKING उत्तर प्रदेश मुख्य ख़बर मेरठ

बेटा एनकाउंटर में मारा गया तो पिता ने कहा-पुलिस ने बहुत अच्छा किया, राढ़ काट दी

Spread the love
  • बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी का एनकाउंटर
  • शहजाद उर्फ निक्की मुठभेड़ में ढेर
  • बीती रात पीड़ित बच्ची के घर किये थे फायर
  • पिता व परिजनों ने ली राहत की सांस
  • पिता बोले-अच्छा हुआ पुलिस ने उसे मार दिया
  • शहजाद के मारे जाने की हमें बहुत खुशी है-पिता

एक बाप का दुखी मन…आखिर क्या कहे..किससे अपना दर्द कहे और किस मुंह से कहे। यह बेबसी थी सोमवार की सुबह मेरठ पुलिस द्वारा मारे गये शहजाद उर्फ निक्की के पिता रहीसुद्दीन की। शहजाद पर दो अलग अलग घटनाओं में बच्चियों से रेप करने जैसे संगीन आरोप हैं। रात में उसने बहसूमा में पीड़ित परिवार के घर पर भी फायरिंग कर दी। सुबह पुलिस ने उसे मुठभेड़ में मार गिराया। पिता पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे जरूर लेकिन बेहद दुखी मन से। कहा कि शहजाद के मारे जाने से वह खुश हैं, पुलिस ने उसकी राढ़ ही काट दी। रोज रोज परेशानी दे रहा था।

https://youtu.be/jQO12jA6zWY

सोमवार की सुबह मेरठ सरुरपुर थाना पुलिस द्वारा मुठभेड़ में मारे गये शहजाद उर्फ निक्की के परिजनों ने आज राहत की सांस ली है। सूचना पाकर मेरठ पहुंचे पिता रहीसुद्दीन ने कहा कि उन्हें शहजाद के मारे जाने की खुशी है, पुलिस ने उनकी राढ़ काट दी, वे काफी समय से उससे परेशान चल रहे थे। दरअसल, रहीसुद्दीन बड़े बेटे शहजाद उर्फ निक्की की मुठभेड़ में हुई मौत के बाद मेरठ पहुंचे थे। मेरठ की सरुरपुर थाना पुलिस ने बच्ची से दुष्कर्म की दो अलग अलग वारदातों में शामिल रहे हिस्ट्रीशीटर शहजाद उर्फ निक्की को मुठभेड़ में मार गिराया है।

शहजाद पर पच्चीस हजार रुपये का इनाम भी घोषित चल रहा था। गैंगरेप, छेड़छाड़, पॉक्सो, चोरी समेत सात मुकदमे उसके खिलाफ दर्ज हैं। शहजाद ने 7 साल की एक बच्ची से दोस्त के साथ मिलकर रेप किया था। वह मेरठ के बहसूमा में मोहम्मदपुर शकिस्त का रहने वाला था। बकौल एसएसपी डा.विपिन टाडा 12 अक्टूबर की आधी रात बाद 12.47 बजे शहजाद ने उस रेप पीड़ित बच्ची के घर बहसूमा में जाकर दो फायर किए थे। फायरिंग के 30 घंटे में ही शहजाद एनकाउंटर में मारा गया।

Follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv