ये कैसी खुदाई? पड़ोस का मकान ही ढह गया
उत्तर प्रदेश मेरठ आस-पास

ये कैसी खुदाई? पड़ोस का मकान ही ढह गया

Spread the love
  • जेसीबी से खुदाई के दौरान बड़ा हादसा
  • प्लॉट में चल रही थी खुदाई, पड़ोस का मकान गिरा
  • सर्द मौसम में सर छुपाने का ठिकाना भी नहीं रहा
  • हादसे में जन हानि होने से बची

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन सर फुन्नीसा मस्जिद के बराबर में बड़ा हादसा होने से टला। प्रधानमंत्री आवास योजना से बना एक मकान गिर पड़ा। दरअसल मकान के बराबर में खाली पड़े प्लॉट में जेसीबी से खुदाई चल रही थी। इस खुदाई का असर मकान पर पड़ा और पूरा मकान ढह गया।गनीमत रही की कोई जान हानि नहीं हुई। पड़ोसियों की मदद से घर में मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया। देखिए घटना के दौरान की तस्वीरें
इस दौरान पीड़ित अहमद हसन ने बताया कि 5 जनवरी 2022 को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत यह मकान बनाया गया था। लेकिन अब मकान गिरने के बाद तो ठंड के मौसम में सर छुपाने का ठिकाना भी नहीं रहा।

https://youtu.be/uDfr0wUACNM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *