नौकरी को गये थे युगांडा, अब जान पर बनी
BREAKING उत्तर प्रदेश मुख्य ख़बर

नौकरी को गये थे युगांडा, अब जान पर बनी

Spread the love

नौकरी को गये थे युगांडा, अब जान पर बनी

  • करनावल निवासी अशोक शर्मा ने भेजा वीडियो मैसेज
  • भाई व भारत सरकार से लगाई मदद की गुहार
  • कंपनी ने पासपोर्ट व पैसा भी कर लिया जब्त
  • बंधक बनाकर कराया जा रहा है अब काम 
  • अशोक समेत सात लोग फंसे हैं युगांडा में

दो जून की रोटी के लिये युगांडा गये सात भारतीय वहां फंस गये हैं। नौकरी देने वाली कंपनी ने उनके पासपोर्ट जब्त कर लिये हैं और उनका जबरदस्त शोषण किया जा रहा है। बंधक  बनाकर रखे गये करनावल निवासी अशोक शर्मा ने किसी तरह वीडियो मैसेज कर अपने भाई व भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। अशोक शर्मा का यहां तक कहना है कि उसके सामने अब आत्मघाती कदम उठाने के सिवाय अन्य कोई विकल्प नहीं बचा है। फर्स्ट बाइट.टीवी ने आज इस मामले में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा.लक्ष्मीकांत वाजपेयी से बात की तो उन्होंने कहा कि भारत सरकार इस दिशा में तेजी से प्रयासरत है। उनकी भी विदेश मंत्रालय में बातचीत चल रही है।

(विस्तार से देखिये 👇)

https://youtu.be/EfeIpDj5A78

अशोक शर्मा मेरठ के करनावल जबकि हाल पत्ता कंकरखेड़ा बाईपास है रहते हैं। वह तीन माह पहले बेहतर नौकरी के लिये युंगाडा गये थे। पहले सुनिये वह वीडियो मैसेज जो अशोक शर्मा ने अपने भाई को भेजा है।

follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *