
देश व राजनीति के केंद्र दिल्ली में मतदान शुरू, 1.56 करोड़ मतदाता
- इंडिया ब्लाक के सहयोगी यहां बने राजनीतिक चैलेंज
- कांग्रेस ने सभी 70 सीटों पर उतारे हैं प्रत्याशी
- आम आदमी पार्टी भी लड़ रही है 70 सीटों पर
- भाजपा ने 68 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे
- भाजपा ने दो सीट अपने सहयोगी दलों को दी
- आप विधायक दिनेश पर फ्लाइंग किस देने पर रिपोर्ट
- आचार संहिता उल्लंघन पर अमानुतल्लाह पर एफआईआर
राजनीतिक दलों व देश के केंद्र दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिये आज सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गयी है। 1.56 करोड़ लोग शाम छह बजे तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। चुनाव संबंधी कार्य संपादित करने के लिये करीब तेरह हजार पोलिंग स्टेशन दिल्ली में बनाये गये हैं। इनके बीच संगम विहार थाने में एक महिला ने आप विधायक दिनेश मोहनिया के खिलाफ फ्लाइंग किस देने का केस दर्ज करा दिया है वहीं आप उम्मीदवार अमानुतल्लाह खान के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। पोलिंग बूथ पर सुबह से ही लंबी लाइन देखने में आ रही हैं।
जहां तक दिल्ली विधानसभा सीटों के लिये आज होने वाले चुनाव की है तो लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन में शामिल पांच राजनीतिक दल एकदूसरे के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे हुए हैं। इनमें कांग्रेस प्रमुख रूप से शामिल है। वह सभी 70 सीटों पर आप प्रत्याशी के सामने चुनाव मैदान में है। वहीं, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) ने 6, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया- मार्कसिस्ट (CPM) और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया- मार्कसिस्ट लेनेनिस्ट (CPI-ML) ने 2-2 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज सभी सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। यहां के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लें और अपना कीमती वोट जरूर डालें। इस अवसर पर पहली बार वोट देने जा रहे सभी युवा साथियों को मेरी विशेष शुभकामनाएं। याद रखना है-…
— Narendra Modi (@narendramodi) February 5, 2025
देश की बड़ी पार्टी भाजपा ने 68 सीटों पर कैंडिडेट उतारे हैं। दो सीटें सहयोगी पार्टियों को दी हैं। इसमें जनता दल- यूनाइटेड (JDU) ने बुराड़ी और लोक जनशक्ति पार्टी- रामविलास (LJP-R) ने देवली सीट से प्रत्याशी उतारे हैं। महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) 30 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने सभी सीटों पर भाजपा को समर्थन दिया है।
इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी (BSP) 70 और असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तिहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) बारह सीटों पर चुनाव लड़ रही है। चुनाव के नतीजे आठ फरवरी को आएंगे।
follow us on 👇
फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/