विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का संग किये राम लला के दर्शन,हनुमान गढ़ी भी पहुंचे
BREAKING अयोध्या उत्तर प्रदेश मुख्य ख़बर

विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का संग किये राम लला के दर्शन,हनुमान गढ़ी भी पहुंचे

Spread the love
5 Views

हाल ही में वृंदावन पहुंचकर प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने के बाद आज विराट कोहली अपनी धर्मपत्नी अनुष्का शर्मा को लेकर अयोध्या पहुंच गये। दोनों ने सुबह रामलला के दर्शन किए। वे करीब आधे घंटे तक मंदिर परिसर में रहे। इस दौरान राम दरबार और पूरे मंदिर को देखा। पुजारियों से राम मंदिर की मूर्तियों और नक्काशी के बारे में जानकारी ली।

रामलला के दर्शन करने के बाद विराट और अनुष्का हनुमानगढ़ी पहुंचे। वहां 20 मिनट तक दर्शन-पूजन किया। इसके बाद दोनों लखनऊ रवाना हो गए। विराट और अनुष्का के अयोध्या पहुंचने के बारे में पहले जानकारी नहीं मिली थी। दोनों लखनऊ से कार में अयोध्या आए थे। अयोध्या में भी दोनों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी।

विराट और अनुष्का सुबह 8 बजे हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे। यहां सबसे पहले हनुमान जी को प्रणाम किया। विराट ने सवा किलो लड्डू और फूलों की माला हनुमान जी को चढ़ाई। थोड़ी देर तक हाथ जोड़कर खड़े रहे।

मंदिर के पुजारी ने उन्हें सफेद और लाल रंग की फूलों की दो मालाएं पहनाईं। सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। अनुष्का को पीले रंग की दो मालाएं पहनाईं और उन्हें भी आशीर्वाद दिया। इसके बाद वहां महंत ने दोनों को शॉल ओढ़ाई।

Follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/