मेरठ कमिश्नरी पर भाकियू की महापंचायत में उमड़ी भीड़
उत्तर प्रदेश मेरठ

मेरठ कमिश्नरी पर भाकियू की महापंचायत में उमड़ी भीड़

Mar 10, 2023
29 Views

भारतीय किसान यूनियन ने एक बार फिर से किसानों की समस्याओं को लेकर हुंकार भर दी है। मेरठ के कमिश्नरी पार्क में बड़ी संख्या में किसानों का पहुंचना जारी है। ट्रैक्टर ट्राली के अलावा किसान बुलडोजर लेकर भी पहुंचे हैं। महापंचायत को किसान नेता राकेश टिकैत भी संबोधित करेंगे। यह महापंचायत गन्ने का बकाया भुगतान, गन्ने की मूल्य वृद्धि, महंगी होती खेती, ट्यूबवेल पर मीटर लगने के कारण परेशान हो रहे किसान और आलू किसानों की फसलों के बेहद कम दाम मिलने, आवारा पशु आदि समस्याओं को लेकर की जा रही है। इस बीच, राकेश टिकैत ने यह आरोप  लगाते हुए किसानों में सनसनी मचा दी है कि पंचायत न करने के लिये उन पर  बराबर दबाव बनाया जा रहा है। इसके अलावा उनका संदिग्ध लोगों द्वारा लगातार पीछा भी किया जा रहा है। यहां तक ही फ्लाइट में भी उन पर बराबर नजर रखी जा रही है।

मेरठ कमिश्नरी पर भाकियू की महापंचायत। First Byte.tv
मेरठ कमिश्नरी पर भाकियू की महापंचायत। First Byte.tv

मेरठ कमिश्नरी पर हो रही इस महापंचायत में वेस्ट यूपी के दस जिलों से किसान आ रहे हैं। इनमें बड़ी तादात में महिलाएं भी शामिल हैं। भाकियू के आह्वान पर उमड़ रही भीड़ को देखते हुए पुलिस व जिला प्रशासन ने भी एहतियातन कदम उठाये हैं। रूट डायर्वजन के अलावा वहां बैरिकेडिंग भी लगायी गयी हैं।

मेरठ कमिश्नरी पर भाकियू की महापंचायत। First Byte.tv
मेरठ कमिश्नरी पर भाकियू की महापंचायत। First Byte.tv

महापंचायत को संबोधित करते हुए भाकियू युवा के अध्यक्ष गौरव टिकैत ने कहा कि सरकार ने गन्ना  भुगतान 14 दिन में करने की बात कही थी लेकिन अभी तक किसानों का भुगतान नहीं किया गया है। किसानों को सिर्फ धोखा दिया गया। केंद्र व प्रदेश की सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने की बात की थी। सरकार किसानों के मामले में हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। सरकार नलकूपों पर मीटर लगाकर किसानों का शोषण कर रही है। आवारा पशुओं को लेकर सरकार ने कोई इंतजाम नहीं किए, आवारा पशु किसानों की फसलें बर्बाद कर रहे हैं।
follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *