मेरठ के बाबा मनोहर नाथ मंदिर में हंगामा
उत्तर प्रदेश मेरठ आस-पास

मेरठ के बाबा मनोहर नाथ मंदिर में हंगामा

Spread the love
  • बाबा मनोहर नाथ मंदिर पर हुवा पथराव
  • करोड़ो की जमीन को लेकर गोस्वामी पक्ष ने किया पथराव
  • पथराव में कई लोग घायल, कई थानों की पुलिस फ़ोर्स तैनात
  • 2 लोगो को पुलिस ने लिया हिरासत में

मेरठ ब्रेकिंग– मेरठ के बाबा मनोहर नाथ मंदिर पर काफी अरसे से चल रहे विवाद ने हंगामे का रूप ले लिया है। रविवार रात गोस्वामी और नीलमानंद पक्ष में मंदिर की करोड़ों की ज़मीन पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ। खूब पत्थरबाजी हुई , कई लोग पथराव में घायल हुए हैं। इस विवाद में मंदिर की पुजारी भी बुरी तरह घायल हो गई है। पुलिस ने इस मामले में प्रशांत और प्रियांशु दो लड़कों को हिरासत में लिया है। ये सारा मामला थाना सिविल लाइन का है। विवाद में कई थानों की पुलिस तैनात रही। नीलमानन्द पक्ष का कहना है कि हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट ये करार कर चुका है कि ये मंदिर की जमीन है। उसके बाद भी गोस्वामी पक्ष अलग अलग अदालतों में जाकर केस दायर कर रहे हैं। और जमीन पर कब्जे की मांग कर रहे है।

https://youtu.be/XuCqFSgUvqU

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *