बदायूं में दो बच्चों की हत्या के बाद बवाल, हत्यारोपी मुठभेड़ में ढेर
बंदायू के सदर कोतवाली क्षेत्र के बाबा कालोनी में एक नाई अपने साथी साजिद संग एक घर में घुसकर दो बच्चों की उस्तरे से गर्दन काटकर हत्या कर दी जबकि तीसरे को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोहरे हत्याकांड का केंद्र हिंदु मुस्लिम बनने पर वहां बवाल खड़ा हो गया। आक्रोशित लोगों ने तीन खोखों को आग के हवाले कर दिया। आसपास की दुकानों में भी तोड़फोड़ की गई। हत्या को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी वहीं खड़ा रहा जबकि यह खबर सुनकर वहां चीख पुकार मच गयी थी। पुलिस ने हत्यारोपी जावेद को मुठभेड़ में मार गिराया है। हालात तनावपूर्ण है।
इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले युवक का नाम जावेद है। वह हेयर ड्रेसर है। उसकी दुकान के साथ ही ठेकेदार विनोद कुमार अपने परिवार समेत रहता है। उसके दो बेटे आयुष (13), अहान (06) को जावेद ने मौत के घाट उतार दिया। ठेकेदार की पत्नी घर पर ही पार्लर संचालित करती है।
मंगलवार की शाम जावेद अपने साथी साजिद को लेकर विनोद के घर गया और चुपके से छत पर जा पहुंचा। वहां खेल रहे आयुष व भाई अहान पर उसने उस्तरे से हमला कर दिया। आवाज सुनकर तीसरा भाई पीय़ूष छत पर पहुंचा तो उसे भी घायल कर दिया। इस हत्याकांड के बाद जावेद भागा नहीं बल्कि अपने चेहरे पर खून लगाकर चीखता रहा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया जबकि साजिद भाग निकला।
दो बच्चों के शव देखकर भीड़ भड़क गई। जावेद की दुकान में तोड़फोड़ व दूसरे समुदाय की किराना की दुकान में आग लगा दी गई। तीन खोखे भी फूंक दिये गये। भीड़ ने आरोपी को पुलिस चौकी से खींचने की भी कोशिश की। पुलिस व पीएसी ने किसी तरह हालात पर काबू पाया। घटनास्थल से मंडी चौकी सिर्फ आधा किमी दूर है।
हत्या के कारण का अभी खुलासा नहीं हुआ है। घटनास्थल पर डीएम डीएम मनोज कुमार और एसएसपी आलोक प्रियदर्शी पहुंच गये हैं। विनोद की तहरीर पर प्राथमिकी पंजीकृत करने के निर्देश दिए गये हैं।
follow us on 👇
फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम –https://www.instagram.com/firstbytetv/

