अखिलेश के राज में गुंडागर्दी,बेईमानी व प्रदेश गुंडों के हवाले था-भूपेंद्र
BREAKING उत्तर प्रदेश मुख्य ख़बर मेरठ

अखिलेश के राज में गुंडागर्दी,बेईमानी व प्रदेश गुंडों के हवाले था-भूपेंद्र

8,208 Views
  • प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी का संकल्प पत्र पढ़कर सुनाया
  • भाजपा ने जो संकल्प लिया था, वह पूरा किया
  • यह संकल्प पत्र आने वाले 25 साल की पार्टी की दिशा तय करेगा
  • अखिलेश के राज में गुंडागर्दी,बेईमानी व प्रदेश गुंडों के हवाले था-भूपेंद्र
  • देश की जनता ने मोदी सरकार की योजनाओं को है सराहा 
  • मेरठ में भूपेंद्र चौधरी ने की मीडिया से वार्ता 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा दिया गया नारा चार सौ के पार,शत प्रतिशत पूरा होगा। मतदाताओं द्वारा भाजपा सरकार द्वारा किये गये कार्यों व योजनाओं को सराहा जा रहा है। जहां तक बात सपा मुखिया अखिलेश यादव की है तो उनके कार्यकाल में प्रदेश गुंडों के हवाले रहा है। यहां प्रदेश में अराजकता व बेईमानी का साम्राज्य स्थापित था।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी आज मेरठ सूरजकुंड रोड पर बनाये गये भाजपा के मीडिया वॅार सेंटर में मीडिया से मुखातिब थे। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने बीते दिवस पीएम मोदी व अन्य द्वारा पेश किये गये पार्टी के संकल्प पत्र को पढ़कर सुनाया। बताया कि इस संकल्प पत्र में क्या क्या उल्लेखनीय है। प्रदेश अध्यक्ष का यह भी कहना है कि देश में सीएए लागू करना भाजपा की प्राथमिकता में शामिल है। इसके अलावा 70 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ देने का भी निर्णय लिया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का यह संकल्प पत्र आने वाले पच्चीस सालों की पार्टी की प्लानिंग पर आधारित हैं। इसी आधार पर भाजपा आने वाले 25 साल तक आगे  इन्हीं विषयों को लेकर आगे बढ़ेगी। प्रदेश अध्यक्ष से जब अखिलेश यादव द्वारा लगाये गये आरोपों पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव व समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में प्रदेश का क्या हाल था यह किसी से छिपा नहीं है। उनके कार्यकाल में अराजकता व बेईमानी हावी थी। प्रदेश को गुंडों के हवाले थे। अब मौजूदा वक्त में परिवारवादी व जातिवादी लोगों का प्रदेश की राजनीति में कोई स्थान नहीं रह गया है।

इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता आलोक अवस्थी, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, कैंट  विधायक अमित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

@Bhupendraupbjp

follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम –https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *