UGC-NET की परीक्षा रद्द ,प्रियंका ने कहा “मोदी नहीं पेपर लीक सरकार” बन गयी है
BREAKING मुख्य ख़बर राष्ट्रीय

UGC-NET की परीक्षा रद्द ,प्रियंका ने कहा “मोदी नहीं पेपर लीक सरकार” बन गयी है

57 Views

मोदी सरकार- ‘पेपर लीक सरकार’ बन गई है-प्रियंका

परीक्षा के अगले ही दिन मिले गड़बड़ी के इनपुट

केंद्र के आदेश पर UGC-NET की परीक्षा रद्द

लगातार पेपर लीक हो रहे हैं बड़ी परीक्षाओं के

 

लगातार उठ रहे सवालों व छात्रों के आक्रोश को देखते हुए केंद्र की मोदी सरकार ने UGC-NET की परीक्षा रद्द कर दी। यह परीक्षा 18 जून को दो शिफ्ट में ओएमआर यानी पेन और पेपर मोड में आयोजित की गई थी। बीते दिवस ही विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) को परीक्षा के बारे में गृह मंत्रालय के इंडियन साइबर क्राइम कोर्डिनेशन सेंटर से परीक्षा में गड़बड़ी के इनपुट्स मिले थे। शिक्षा मंत्रालय ने साफ कहा है कि प्रथमदृष्टया यह संकेत मिला कि परीक्षा कराने में ईमानदारी नहीं बरती गई।

इस ताजातरीन घटनाक्रम के बाद  शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए इसे रद्द करने का आदेश नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को दिया। अब नए सिरे परीक्षा होगी। इसकी जानकारी अलग से शेयर की जाएगी। केंद्र ने जांच के लिए मामला सीबीआई को सौंप दिया है।

बता दें कि UGC NET एग्जाम देशभर की यूनिवर्सिटीज में PhD एडमिशन्स, जूनियर रिसर्च फेलोशिप यानी JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए होता है। अब आपको बताते हैं विस्तार से, दरअसल, UGC NET की परीक्षा 83 विषयों में हुई थी। UCG के अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार के मुताबिक देश के 317 शहरों में हुई परीक्षा में 11.21 लाख से अधिक पंजीकृत अभ्यर्थियों में से लगभग 81% उपस्थित हुए थे। इस परीक्षा से पूर्व  UGC NET का एग्जाम ऑनलाइन CBT यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होता था। ये बदलाव इसलिए किया गया, ताकि सभी सब्जेक्ट्स और सभी सेंटर्स पर एग्जाम एक ही दिन में आयोजित किया जा सके।

UCG-NET एग्जाम रद्द होने पर कांग्रेस ने X पर कहा है कि मोदी सरकार युवाओं के भविष्य से  खिलवाड़ कर रही है। कल देश के विभिन्न शहरों में UGC-NET की परीक्षा कराई गई। आज पेपर लीक के शक में परीक्षा रद्द कर दी गई। पहले NEET का पेपर लीक हुआ और अब UGC-NET का, मोदी सरकार- ‘पेपर लीक सरकार’ बन गई है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि भाजपा सरकार का लीकतंत्र व लचरतंत्र युवाओं के लिए घातक है। NEET परीक्षा में हुए घपले की खबरों के बाद अब 18 जून को हुई NET परीक्षा भी गड़बड़ियों की आशंका के चलते रद्द की गई। क्या अब जवाबदेही तय होगी ? क्या शिक्षा मंत्री इस लचरतंत्र की जिम्मेदारी लेंगे ?

आम आदमी पार्टी ने X पर लिखा- BJP की निक्कमी सरकार में एक भी परीक्षा बिना धांधली और पेपर लीक के संपन्न नहीं हो रही है। इस सरकार से देश के भविष्य को बड़ा नुकसान हो रहा है। देश के करोड़ों छात्र हर रोज निराशा के अंधकार में डूब रहे हैं।

follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *