सैनिक की पिटाई मामले में टोल कलेक्शन कंपनी पर बीस लाख का जुर्माना
- मेरठ करनाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ी घटना
- भूनी टोल प्लाजा स्टाफ ने सैनिक को बुरी तरह पीटा
- आसपास के ग्रामीणों का टोल प्लाजा पर हल्ला बोल
- टोल प्लाजा आफिस में जमकर तोड़फोड़
- मैं धर्म सिंह एंड कंपनी का अनुबंध निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू
मेरठ-करनाल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-709A) स्थित भूनी टोल प्लाजा पर एक सैनिक के साथ की गई मारपीट की घटना गंभीर मोड़ पर आ पहुंची है। दिन भर चली गहमागहमी के बीच ठाकुर समुदाय से जुड़े लोगों ने टोल प्लाजा पहुंचकर इस घटना के विरोध में टोल प्लाजा में तोड़फोड़ की। पूर्व विधायक संगीत सोम ने भी पहुंचकर एसपी देहात राकेश मिश्रा को यह कहते हुए धरना स्थल पर जमीन पर बैठने के लिये मजबूर कर दिया कि अफसर कुर्सी पर बैठेंगे और पीड़ित जमीन पर बैठेंगे। अफसरों को जमीन पर बुलाओ। पब्लिक यहां दो घंटे से बैठी है, अफसर यहां नहीं हैं। इन्हें समझाओ बुद्धि ठीक रखें। ऐसा न हो कि मुझे DM को बुलवाना पड़े। उधर इस घटना को बेहद गंभीरता से लेते हुए एनएचएआई ने टोल कलेक्शन एजेंसी मै.धर्म सिंह एंड कंपनी पर बीस लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए अनुबंध निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
https://youtu.be/ytXtDH0d1Uk
दरअसल, बीती रात कपिल नाम सेना के जवान को खंबे से लगाकर स्टाफ ने लाठी डंडों से जमकर पिटाई की थी। टोल प्लाजा पर फास्टैग के बावजूद लंबी लाइन लगी होने के कारण यह विवाद हुआ। कपिल ने अपना आईकार्ड दिखाते हुए वहां से जल्दी निकलने की कोशिश की। उन्हें वापस श्रीनगर ड्यूटी पर लौटना था, उन्हें फ्लाइट पकड़नी थी। इसी बात पर वहां विवाद हुआ जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गया था। इस आशय का वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद विपक्ष ने प्रदेश सरकार को घेरने की कोशिश की थी।

इस बीच, आज आसपास के गावों की भीड़ ने भूनी टोल प्लाजा पर हमला बोल दिया। आफिस में जमकर तोड़फोड़ के साथ ही बैरियर आदि भी क्षतिग्रस्त कर दिये गये। यह सब वहां पुलिस की मौजूदगी में हुआ। कुछ समय बाद पूर्व विधायक संगीत सोम भी पहले से चल रहे धरने में शामिल हो गये। पूर्व विधायक को एसपी देहात द्वारा जानकारी दी गई कि इस घटना में छह हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी की तलाश की जा रही है। वहीं पूर्व विधायक का कहना था कि यदि बाकी हमलावर गिरफ्तार नहीं हुए तो वह परसों को फिर से धरने पर बैठ जायेंगे।

उधर, इस घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने सख्त कार्रवाई करते हुए टोल कलेक्शन एजेंसी, मेसर्स धरम सिंह एंड कंपनी पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है और कंपनी का अनुबंध समाप्त करने के साथ-साथ भविष्य में टोल प्लाजा की बिडिंग में भाग लेने से रोकने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/

