शीत लहर के चलते मेरठ के विद्यालयों का समय भी बदला
उत्तर प्रदेश मेरठ

शीत लहर के चलते मेरठ के विद्यालयों का समय भी बदला

163 Views

शीत लहर, कोहरा व ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया है। यूपी के कई जिलों में प्रशासन पहले ही समय में परिवर्तन कर चुका है। शुक्रवार को मेरठ के स्कूलों का समय बदलने का आदेश जारी हो गया।

दरअसल, अभी तक कक्षा एक से 8वीं तक के स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से तीन बजे तक का था। अब नया समय सुबह 10बजे से दोपहर 3 बजे किया गया है। बीएसए विश्वदीपक त्रिपाठी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि 24 दिसंबर से कक्षा एक से 8वीं तक के स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया गया है। इनमें सभी सरकारी विद्यालय, परिषदीय विद्यालय, सहायता प्राप्त स्कूल, अंग्रेजी मीडियम और सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों पर यह आदेश लागू रहेगा।

आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि इनमें कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भी हैं। यह आदेश सख्ती से लागू कराया जाएगा। यदि शहर या देहात क्षेत्र में कक्षा आठवीं तक का कोई भी स्कूल सुबह दस बजे से पहले खोला गया तो ऐसे विद्यालयों पर कडी कार्रवाई की जायेगी।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *