गैर समुदाय का बता कर तीन साधुओं पर लाठियां बरसाई
BREAKING उत्तर प्रदेश मुख्य ख़बर मेरठ

गैर समुदाय का बता कर तीन साधुओं पर लाठियां बरसाई

696 Views
  • मेरठ के प्रह्लादनगर में तीन साधुओं की पिटाई
  • फर्जी साधु बताकर पीटा गया साधुओं को
  • हिंदू धर्म को बदनाम करने का लगाया आरोप
  • साधु चिल्लाते रहे लेकिन नहीं किया किसी ने विश्वास
  • पुलिस ने अब उनके साधु होने की पुष्टि की
  • हरियाणा के रहने वाले हैं तीनों साधु 

मेरठ के प्रह्लादनगर में तीन साधुओं को फर्जी व गैर समुदाय का बताते हुए मारपीट की गई। इन साधुओं को बच्चा चोर गैंग का सदस्य बताकर लाठी डंडे बजाये गये। पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों साधुओं को थाने ले आई। यहां तक पुलिस साधुओं से मारपीट करने से लगातार इनकार कर रही थी लेकिन अब लाठी बरसाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। इस बात की भी तस्दीक पुलिस ने कर दी है कि तीन ही लोग वास्तविक साधु हैं और नाथ समुदाय से जुड़े हैं। तीनों ही हरियाणा के रहने वाले हैं और आसपास के लोगों ने भी उनके साधु होने की पुष्टि कर दी है।

 

स्थानीय युवकों को जब साधुओं द्वारा दिये गये परिचय से तसल्ली नहीं हुई तो उन्होंने उन पर लाठी बरसा दी।

तीन दिन पुरानी इस घटना में की गई मारपीट से स्थानीय पुलिस लगातार इनकार करती रही लेकिन आज मारपीट का वीडियो वायरल हो गया तो वह हरकत में आ गई। तीन लोगों को पूछताछ के लिये थाने बुलाया गया है।

इस बारे में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने यह जानकारी दी 👇

follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/

                                                             WhatsApp Channel Link https://whatsapp.com/channel/0029Va4xtuw3gvWVO2SXdD0v

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *