भाजपा व सपा के तेरह प्रत्याशियों ने विधान परिषद के लिये नामांकन किया
BREAKING उत्तर प्रदेश मुख्य ख़बर

भाजपा व सपा के तेरह प्रत्याशियों ने विधान परिषद के लिये नामांकन किया

Spread the love
271 Views

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिये सोमवार को एनडीए व सपा प्रत्याशियों ने जोरशोर से नामांकन पत्र दाखिल किया। एनडीए के दस प्रत्याशियों समेत आज कुछ तेरह लोगों ने नामांकन किया है। सपा ने आजमगढ़ से ही दो प्रत्याशियों बलराम यादव व गुड्डू जमाली को चुनाव मैदान में उतारा है। पश्चिम से किरण पाल कश्यप को भी पार्टी ने टिकट दिया है। गुड्‌डू जमाली ने हाल ही में बसपा छोड़कर सपा का दामन थामा है।

आज सोमवार को भाजपा प्रत्याशी विजय पाठक, अशोक कटारिया, महेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल, संतोष सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रामतीरथ सिंघल ने नामांकन किया। भाजपा के सहयोगी दलों के तीन प्रत्याशियों ने जिनमें अपना दल से आशीष पटेल, रालोद से योगेश चौधरी व सुभा,पा के विच्छेलाल राजभर ने भी नामांकन दाखिल किया। इससे पूर्व भाजपा व सहयोगी सभी प्रत्याशी लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे थे। यहां सभी का प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने स्वागत  किया। यहां से वे विधानसभा पहुंमचे और सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में नामांकन किया।

आज नामांकन का आखिरी दी है। तेरह सीटों के लिये हो रहे चुनाव में यदि तेरह ही प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे तो सभी निर्विरोध घोषित हो जायेंगे। इससे पूर्व सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने प्रत्याशियों के नाम नहीं खोले थे। आज आखिरी दिन जब भाजपा प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिये उसके करीब एक घंटे बाद सपा प्रत्याशियों ने नामांकन किया। आजमगढ़ से दो प्रत्याशियों द्वारा नामांकन कराये जाने से इस बात की संभावना जताई जा रही है कि वहां से अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि अभी यह सिर्फ कयास ही है।

follow us on 👇

फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *