ईडी जैसे तमाम विभाग हैं, फिर इसकी क्या जरूरत है, खत्म कर देना चाहिये-अखिलेश
BREAKING उत्तर प्रदेश मुख्य ख़बर

ईडी जैसे तमाम विभाग हैं, फिर इसकी क्या जरूरत है, खत्म कर देना चाहिये-अखिलेश

Spread the love
16 Views
प्रवर्तन निदेशालय  यानी ईडी पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में है। चर्चा का एक बड़ा कारण यह भी है कि इसके निशाने पर विपक्ष के नेता हैं। आज राबर्ट बाड्रा से भी ईडी ने पूछताछ की। इस पर समाजवार्टी पार्टी के मुखिया ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। अखिलेश यादव का कहना है कि ईडी कांग्रेस सरकार ने ही बनाई थी, यह बात और है कि अब कांग्रेस ही इससे सर्वाधिक परेशान हैं। जब आयकर जैसे तमाम विभाग कार्यरत हैं तो फिर ईडी का क्या औचित्य है।

अखिलेश यादव मीडिया से वार्ता कर रहे थे। अखिलेश यादव ने सवाल किया कि ईडी की जरूरत क्या है ? ईडी जैसे विभाग को समाप्त कर देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ईडी बनाई थी। राजनीति की वजह से उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक बहुत बड़े पत्रकार से जब मेरी बात हुई तो मैंने यही कहा था कि बहुत सारी संस्थाएं हैं, इनकम टैक्ट डिपार्टमेंट है। ईडी की जरूरत क्या है ?

Follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/