टेस्ला का इंतजार खत्म, मुंबई में खुला देश का पहला शोरूम
टेस्ला कंपनी ने भारत में अपना पहला शोरूम मुंबई में खोल दिया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शोरूम का विधिवत शुभारंभ किया है। यह शोरूम बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में खुला है। कंपनी के मुताबिक अभी केवल मॉडल Y कार भारत में बेची जाएगी। इसकी कीमत 60 लाख रुपए से शुरू है। ये अमेरिका की तुलना में 28 लाख रुपए ज्यादा है। संभावना जताई जा रही है कि देश के प्रमुख शहरों में भी इसके बाद वक्त व जरूरत देखते हुए अन्य शोरूम भी खोलने जायेंगे।
![]()
दरअसल, ये स्टोर लोगों के लिए एक एक्सपीरियंस सेंटर के तौर पर काम करेगा। यानी यहां न सिर्फ गाड़ियां बेची जाएंगी, बल्कि लोग टेस्ला की टेक्नोलॉजी और फीचर्स को भी करीब से देख सकेंगे। टेस्ला ने अपनी इस कार को चीन से आयात किया है, इसलिए इंपोर्ट ड्यूटी लगने के बाद कीमत 60 लाख रुपए है। आने वाले वक्त में कंपनी स्थानीय उत्पादन पर भी विचार कर सकती है, जिससे कीमतें कम हो सकती हैं। हालांकि, टेस्ला ने अभी तक मैन्युफैक्चरिंग के प्लान के बारे में नहीं बताया है। टेस्ला की वेबसाइट के मुताबिक आज यानी 15 जुलाई से ही आप मॉडल Y ऑर्डर कर सकते हैं। इसे दो वैरिएंट में उतारा गया है। इसकी शुरुआती कीमत 60 लाख रुपए है और रेंज 500 Km मिलेगी। दूसरे वैरिएंट की कीमत 67.89 लाख रुपए है। इसमें 622 Km की रेंज मिलेगी। अगस्त से इसकी डिलीवरी शुरू हो सकती है।
मुंबई, महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “जिस टेस्ला कार का हम वर्षों से इंतजार कर रहे थे, वह आखिरकार आज लॉन्च हो गई है। टेस्ला ने मुंबई में अपने पहले अनुभव केंद्र का उद्घाटन करके भारत में प्रवेश की घोषणा की है… मुंबई में अनुभव केंद्र के साथ, टेस्ला डिलीवरी… pic.twitter.com/5TWLvhWo3f
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 15, 2025
बता दें कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटो मार्केट है। यहां EV की मांग तेजी से बढ़ रही है। सरकार भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा दे रही है और टेस्ला का आना इस सेक्टर में एक नई क्रांति ला सकता है। हालांकि, ऊंचे आयात शुल्क की वजह से कीमत चिंता का विषय हैं। अमेरिका की तुलना में लांच की गई कार की कीमत में ही 28 लाख का भारी भरकम अंतर है।
फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/

