धागा कारोबारी से बीस लाख वसूलने वाले दोनों दरोगा जेल भेजे गये
BREAKING उत्तर प्रदेश मुख्य ख़बर मेरठ

धागा कारोबारी से बीस लाख वसूलने वाले दोनों दरोगा जेल भेजे गये

Spread the love
  • धागा कारोबारी को हवाला से पैसे मंगाने का दिया डर
  • कारोबारी का अपहरण कर ले गये अज्ञात जगह
  • एनकाउंटर का खौफ दिखा कर पचास लाख रुपये मांगे
  • अंत में बीस लाख रुपये में सौदा तय हो गया
  • बीस लाख देने के बाद पांच लाख और मांगे गये
  • एसपी सिटी से शिकायत के बाद हुई जांच
  • एसएसपी अविनाश पांडे ने निलंबित कर दर्ज कराई रिपोर्ट
  • थानेदार योगेश चंद्र को भी किया गया निलंबित
  • 15 लाख रुपये बरामद, वापस किये थे दरोगाओं ने

अगर कानून के रखवाले ही अन्याय करने लगें तो लोग उन्हें वर्दी वाला गुंडा कहने लगते हैं। ऐसा ही वाक्या मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में आठ दिसम्बर को हुआ। थाने के दो दरोगा लोकेंद्र साहू और महेश गंगवार ने एनकाउंटर व फर्जी मुकदमे में जेल में भेजने का डर दिखाते हुए धागा कारोबारी रासिख का अपहरण कर लिया। वर्दी का खौफ दिखाते हुए उससे बीस लाख रुपये वसूल लिये। इतने पर ही ये वर्दी धारी गुंडे बाज नहीं आये,व्हाट्स अप काल मिलकर पांच लाख रुपये और पहुंचाने की धमकी दे डाली। मरता क्या न करता की स्थिति में पहुंचे धागा कारोबारी ने आपबीती एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह को बता दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय तक बात पहुंची तो इस पर जांच बैठा दी गई। जांच में सभी आरोप सही पाये जाने पर इन वर्दी धारा गुंडों को एसएसपी ने निलंबित करते हुए दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस विभाग की फजीहत वाले इस कांड में संलिप्तता पाये जाने पर थानेदार योगेश चंद्र को भी निलंबित कर दिया गया है।

दरअसल, धारा कारोबारी पर बैंक लिमिट बढ़वाने पर मोटी धनराशि आयी थी। लोहियानगर थाने द्वारा पाले गये मुखबिर ने इसकी सूचना लोकेंद्र व महेश को दे दी। इसके बाद ही इस सनसनीखेज व पुलिस विभाग के दामन को दागदार करने की पटकथा लिखी गई। बीती रात हाईकोर्ट से जमानत की कोशिश में लगे दोनों दरोगाओं को इलाहाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को आज मेरठ लाया गया है।

इससे पूर्व आरोपों की पुष्टि के लिए अफसरों ने दोनों दरोगा को अपने भरोसे में लिया था। कहा- पैसे वापस कर दो, कार्रवाई नहीं होगी। इसके बाद दरोगा ने 14 लाख कैश कारोबारी को किसी से भिजवा दिए। पुष्टि होते ही पुलिस ने 6 फरवरी को दोनों के खिलाफ कारोबारी की शिकायत पर FIR दर्ज की। एफआईआर दर्ज होते ही दोनों दरोगा फरार हो गए थे। बीते दिवस दोनों को इलाहाबाद से गिरफ्तार कर शनिवार को पहले जिला अस्पताल में दोनों का मेडिकल कराया गया फिर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv