बड़ौत में जैन निर्वाण महोत्सव में मंच टूटा,भगदड़, सात लोगों की मौत
BREAKING उत्तर प्रदेश बागपत मुख्य ख़बर

बड़ौत में जैन निर्वाण महोत्सव में मंच टूटा,भगदड़, सात लोगों की मौत

20 Views

बागपत। बड़ौत में आयोजित जैन निर्वाण महोत्सव में कार्यक्रम के लिए  65 फीट ऊंचे मंच की सीढ़ियां टूटने से सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 75 से अधिक महिला, पुरुष और बच्चे घायल हो गये हैं। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एंबुलेंस न मिलने पर घायलों को ई रिक्शा से अस्पताल ले जाया गया। घायलों में पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। सूचना पाकर पुलिस व प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच गये हैं। मरने वालों की संख्या में इजाफा होने की आशंका जताई जा रही है।

इस हादसे में तरसपाल (66) पुत्र हुकमचंद गांधी रोड इमली वाली गली, अमित (35) पुत्र नरेश चंद, अरुण(48) पुत्र केशव राम ऊषा (24) पत्नी सुरेंद्र, शिल्पी (24),  पुत्री सुनील जैन, विनीत जैन (40) पुत्र सुरेंद्र, कमलेश जैन (65) पत्नी सुरेश चंद की मौत हो गई है। घायलों का उपचार चल रहा है।

दरअसल, बड़ौत में आयोजित भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर श्री दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के मैदान पर बनाए गए मान स्तंभ का मंच टूट गया। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि श्री दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के ग्राउंड का हाल ही में भराव हुआ था। श्रद्धालु अधिक पहुंचने से मिट्टी बैठ गई। मंच पर श्रद्धालु ज्यादा चढ़ गए थे। जिससे बल्लियां भी टूट गईं। मंच भीड़ का दबाव नहीं झेल सका।

हादसा होते ही ऊंचाई पर बना मंच भरभराकर नीचे गिर पड़ा और तकरीबन 15 पुलिस कर्मी, 75 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। इनको अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें अभी तक सात की मौत हो गई, कई की हालत गंभीर है। वहीं मृतकों के पोस्टमार्टम न कराने को लेकर मौके पर मौजूद लोगों ने हंगामा कर दिया। मौके पर अधिकारी मौजूद हैं।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए तुरंत ही राहत कार्य तेज करने के निर्देश अधीनस्थों को दिये हैं।

follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/