जर्मनी भेजने के नाम पर बुलाये गये परिवारों को बेसुध कर बदमाशों ने लूटा
उत्तर प्रदेश मेरठ

जर्मनी भेजने के नाम पर बुलाये गये परिवारों को बेसुध कर बदमाशों ने लूटा

Spread the love
  • अनिल नामक युवक ने होटल राजमहल में कराये थे कमरे बुक
  • केरल के परिवार को जर्मनी भेजने के लिये मेरठ बुलाया गया था
  • जर्मनी में कोई काम दिलाने का दिया गया था झांसा
  • मोबाइल एप के जरिये 93 हजार रुपये किये ट्रांसफर

जर्मनी में नौकरी दिलाने के नाम पर केरल से मेरठ बुलाये गये दो परिवार को बदमाशों ने नशीला खाना खिलाकर ठग लिया। बदमाश इतने शातिर थे कि उन्होंने पीड़ितों के मोबाइल एफ से करीब 93 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिये गये। बेसुध लोगों को इलाज के लिये हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बीते दिवस ही अनिल नामक युवक ने मेरठ आबूलेन स्थित होटल राज महल में ये कमरे बुक कराये थे। पुलिस ने छानबीन तेज कर दी है। कई टीमें बदमाशों की धरपकड़ के लिये लगा दी गई हैं। एसपी सिटी का कहना है कि अभी तक होटल स्टाफ की भूमिका संदिग्ध नहीं पाई गई है, यद्यपि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

https://youtu.be/2pqINUQmLwM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *