कसेरू बक्सर में सात घंटे दहशत बरपाने वाला तेंदुआ अंतत पकड़ में आया
BREAKING मुख्य ख़बर मेरठ

कसेरू बक्सर में सात घंटे दहशत बरपाने वाला तेंदुआ अंतत पकड़ में आया

Spread the love
208 Views

निश्चित रूप से करीब सात घंटे उस परिवार के लिये बेहद दहशत भरे रहे जिसके एक कमरे में तेंदुआ था और दूसरी तरफ बिना कुंडी के दरवाजा थामे घर के लोग बैचेनी की सांस ले रहे थे। कसेरूबक्सर में करीब सात घंटे एक घर में यह तेंदुआ रहा। शाम करीब छह बजे वन विभाग व अन्य विभागों की टीम ने किसी तरह तेंदुए को जाल लगाकर पकड़ लिया। इससे पूर्व तेंदुएं ने ट्रेंकुलाइज करने के दौरान वन विभाग की टीम पर ही झपट पड़ा था। तब एक बारगी सभी की सांस थम गयी थी।  इससे पूर्व परिजनों को दीवार में बड़ा सा छेद कर बाहर सुरक्षित निकाला गया था।  करीब सात घंटे बाद क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

पिछले दो दिन से कसेरूबक्सर इलाके में तेंदुआ होने की सूचना बराबर  लोगों को मिल रही थी। सीसीटीवी में कैद इस तेंदुए की क्षेत्र में दस्तक देने से लोग परेशान हो उठे थे। शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे एक घर में तेंदुआ घुस गया। तब परिजन भी वहां मौजूद थे। गंभीर बात यह रही कि परिजनों व तेंदुएं के बीच जो दरवाजा था, उसमें परिजनों की साइड में कुंडी नहीं  थी। लिहाजा जान बचाने के लिये परिजन पूरे समय हाथ से दरवाजा पकड़े बैठे रहे। शाम करीब चार बजे जाल लगाने के बाद तेंदुए के कमरे के बाहर उसे लालच देते हुए  मुर्गा भी उछाला गया लेकिन वह बाहर नहीं आया।

इसके बाद वन विभाग की टीम ने उसे ट्रेंकुलाइज किया। तभी तेंदुआ भीतर रखी एक कुर्सी में  के अंदर रखी एक कुर्सी में फंस गया। वन विभाग और पुलिस ने कुर्सी सहित बेहोश तेंदुए को पकड़ लिया। उसे पिंजरे में बंद कर वन विभाग ले गया।

follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम –https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *