असंवेदना की पराकाष्ठा- बेंगलुरु में लोग मरते रहे, स्टेडियम में जश्न होता रहा
BREAKING मुख्य ख़बर राष्ट्रीय

असंवेदना की पराकाष्ठा- बेंगलुरु में लोग मरते रहे, स्टेडियम में जश्न होता रहा

Spread the love
12 Views

रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की जीत के बाद बेंगलुरु में मनाया गया जश्न 11 प्रशंसकों की मौत का सबब बन गया। हां, इस बीच, जहां भीतर जश्न जारी था वहीं चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मची थी और ग्यारह लोग अपनी जान गंवा चुके थे। बावजूद इसके असंवेदनशीलता की पराकाष्ठा को पार करते हुए भीतर जश्न जारी रहा। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बुधवार को इस घटना को लेकर मांफी मांगी है। आगे बोले र हमें इतनी बड़ी भीड़ की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने भाजपा पर इसे लेकर राजनीति करने का भी आरोप लगाया है।

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए था और हमें इतनी बड़ी भीड़ की उम्मीद नहीं थी…स्टेडियम की क्षमता 35,000 है, लेकिन वहां 3 लाख से अधिक लोग थे…(स्टेडियम के) गेट तोड़ दिए गए…हम इस घटना के लिए माफी मांगते हैं।उन्होंने भाजपा पर घटना का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया। भाजपा राजनीति कर रही है…हमें इस घटना के लिए बहुत खेद है। हम भविष्य में बेहतर समाधान निकालेंगे। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि कल होने वाले सभी सरकारी कार्यक्रम इस त्रासदी के बाद स्थगित कर दिए गए हैं।

शिवकुमार ने बताया कि कल कैबिनेट बैठक को छोड़कर सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। विश्व पर्यावरण दिवस समेत कोई भी समारोह नहीं होगा। कर्नाटक सरकार ने भगदड़ में मारे गए लोगों के परिवारों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और कहा कि सरकार घायलों को मुफ्त इलाज भी मुहैया कराएगी।

Follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/