महामंत्री को धमकी मिलने के विरोध में सुबह बंद रहा शहर सर्राफा
- मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन ने जताई नाराजगी
- आपात बैठक बुलाकर सर्राफा बाजार बंद कराया
- सभा में पुलिस प्रशासन के सामने लेटलतीफी पर जताई नाराजगी
- बताने के करीब पांच घंटे बाद पहुंची थी पुलिस
- चेन गंगा ज्वैलर्स से चुराया था करीब एक करोड़ का सोना
मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद को धमकी मिलने का मामला तूल पकड़ चुका है। आज सुबह शहर सर्राफा बाजार के प्रतिष्ठान बंद रखते हुए सर्राफा व्यापारियों ने सभा की। सूचना पाकर पहुंचे सीओ व नगर मजिस्ट्रेट ने जानकारी दी कि दुकान पर आकर धमकी देने वालों की शिनाख्त कर ली गई है, पुलिस टीम उनके बेहद करीब तक पहुंच भी गई है। लिहाजा बाजार खोल दिया जाये। इस दौरान विजय आनंद व संयुक्त व्यापार संघ के एक गुट के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने इस बात पर कड़ी नाराजगी जताई कि घटना की तुरंत जानकारी देने के बाद भी कई घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची है।
फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/

