थाना मुण्डाली पुलिस ने महिलाओं से किया अभद्र व्यवहार
उत्तर प्रदेश मेरठ आस-पास

थाना मुण्डाली पुलिस ने महिलाओं से किया अभद्र व्यवहार

Spread the love
  • थाना मुण्डाली पुलिस ने की बेशर्मी की हदें पार
  • नशे मे धुत पुलिसकर्मियों की महिलाओं से बदतमीज़ी
  • फरियाद में आये मौहल्लें वासियों के साथ भी मारपीट
  • बुजुर्ग महिला पर पुलिस का वार

मेरठ के थाना मुंडाली के चौकी प्रभारी सुभाष चन्द , दरोगा कोशिन्द्र व कांस्टेबल तसलीम अहमद और दो तीन अन्य पुलिसकर्मियों पर नशे की हालत में सिसौली के एक घर में घुसकर महिलाओं के साथ बद्तमीजी करने का आरोप है। आरोप है कि पुलिस ने नशे की हालत में महिलाओं से सिर्फ बदतमीजी ही नही की बल्कि महिलाओं के साथ मारपीट करते हुए गाली गलोच भी की साथ ही जातिसूचक शब्दो का इस्तेमाल भी किया। मौहल्ले के लोगो ने जब इसका विरौध किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। साथ ही मौहल्ले के दो युवकों को उठाकर ले गये और उनके साथ पूरी रात मारपीट की। पीड़ित महलाओं मे एक बुज़ुर्ग महिला भी शामिल है जिसकी नशे मे धुत पुलिस ने जमकर पिटाई की।

https://youtu.be/8LI8mCapX20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *