योगी की सभा के बाद भी ठाकुरों की नाराजगी कायम,बालियान व संगीत के बीच और तल्खी बढ़ी
BREAKING उत्तर प्रदेश मुख्य ख़बर मेरठ आस-पास

योगी की सभा के बाद भी ठाकुरों की नाराजगी कायम,बालियान व संगीत के बीच और तल्खी बढ़ी

4,460 Views
  • सरधना विधानसभा क्षेत्र के रार्धना में हुई योगी की सभा
  • योगी की भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान को जिताने की अपील
  • संजीव बालियान के मंच पर आते ही ग्रामीणों ने किये जाने के इशारे
  • संगीत सोम के मंच पर आते ही ग्रामीणों में दिखाया जोश,नारेबाजी
  • सभा के बाद युवाओं ने लगाये बालियान के खिलाफ नारे
  • बालियान का विरोध क्यों हो रहा है..यह आप उनसे पूछिये-सोम
  • ठाकुरों के 24 गांवों में लगे हैं “कमल का फूल,हमारी भूल” के पोस्टर
  • 16 को गांव खेड़ा में होगी बड़ी क्षत्रिय स्वाभिमान महापंचायत
  • संजीव बालियान का स्तर नहीं मुझ से बात करने का-संगीत सोम
सरधना विधानसभा क्षेत्र के रार्धना में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभा कर भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान के पक्ष में मतदान करने की अपील की। यह सभा भाजपा से नाराज हुए ठाकुर समुदाय को मनाने के लिये रखी गई थी। ठाकुर चौबीसी ने भाजपा को हराने वाले प्रत्याशी को जिताने का आह्वान किया है। इसके लिये गांव गांव पोस्टर व बैनर भी लगाये जा रहे हैं। आज योगी की सभा और उसके बाद भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान के प्रति लोगों में गुस्सा जबकि सरधना से हारे विधायक संगीत सोम के पक्ष में माहौल नजर आया। यह भी नजर आया कि तमाम कोशिश के बाद भी संजीव बालियान व संगीत सोम के बीच की  तल्खी कम नहीं हो पाई है भले ही योगी आदित्यनाथ ने दोनों को ही समझाया हो।
ठाकुर चौबीसी द्वारा भाजपा को हराने की चेतावनी के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को डैमेज कंट्रोल के लिये यहां भेजा गया था। यही कारण रहा कि ठाकुर बाहुल्य गांव रार्धना में इस सभा का आयोजन किया गया था। ठाकुर समुदाय ने गांवों में “कमल का फूल हमारी भूल” स्लोगन लिखे बैनर व पोस्टर टांग रखे हैं।रार्धना में जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ। फोटो फर्स्ट बाइट.टीवी
रार्धना में जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ।                                                                           फोटो फर्स्ट बाइट.टीवी
सभा के दौरान योगी आदित्यनाथ ने चार सौ पार का नारा देते हुए कांवड़ यात्रा, प्रदेश की कानून व्यवस्था आदि तमाम मुद्दों को लेकर विपक्ष को घेरने की कोशिश की। लेकिन यहां तो लड़ाई अपनों के ही बीच नजर आयी। योगी से पूर्व जब केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मंच पर संबोधन के लिये आये तो भीड़ ने उनकी तरफ हाथ लहराते हुए जाने का इशारा करना आरंभ कर दिया। वहीं संगीत सोम के आने पर युवाओं ने जोश भरते ही जिंदाबाद के नारे लगाये। निश्चित रूप से संगीत सोम जहां अंदर से गदगद नजर आये वहीं संजीव बालियान खुद को असहज।
सभा के बाद अभी योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर उड़ा भी नहीं था कि युवाओं ने संजीव बालियान के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। यहां युवाओं ने कहा कि संजीव बालियान ने अपने क्षेत्र में संगीत सोम को विधानसभा चुनाव में हराया था, लोकसभा चुनाव में वे संजीव बालियान को हरा देंगे। दरअसल, मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र में सरधना विधानसभा क्षेत्र का कुछ हिस्सा आता है। यहां ठाकुरों की संख्या अधिक है।
यहां मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए संगीत सोम ने यह भी कह दिया कि संजीव बालियान का स्तर नहीं हैं कि वह उनसे बात कर सके। यहां लोग संजीव का विरोध कर रहे हैं, इस सवाल के जवाब में संगीत सोम ने कहा कि यह सवाल बालियान से पूछा जाना चाहिये कि आखिर उनका यहां के लोग विरोध क्यों कर रहे हैं।
संगीत सोम के इस बयान, सभा के बाद बालियान के खिलाफ हुई नारेबाजी 16 अप्रैल को खेड़ा गांव में हो रही ठाकुरों की महापंचायत में घी का काम करने जा रही है,यह भी तय है। बहरहाल, अब सब की नजर खेड़ा गांव की पंचायत पर टिक गई है। राजनीतिज्ञों का यह भी मानना है कि यदि पार्टी नेतृत्व किसी तरह संगीत सोम को मनाने में कामयाब भी हो गया तो भी ठाकुरों की नाराजगी का असर मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर पड़ेगा।
follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम –https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *