सरधना कावड़ मार्ग पर बारातियों का भयानक एक्सीडेंट
उत्तर प्रदेश मेरठ आस-पास

सरधना कावड़ मार्ग पर बारातियों का भयानक एक्सीडेंट

Spread the love
  • सरधना कावड़ मार्ग पर भयानक एक्सीडेंट
  • मुजफ्फरनगर जा रहे बारातियों का एक्सीडेंट
  • कार सवार पांचों लोग बुरी तरह घायल
  • बारातियों से भरी कार ने खाए कई पलटे

सरधना के चौधरी चरण सिंह कांवड पटरी मार्ग पर भयानक एक्सीडेंट की खबर से हड़कंप मच गया। मोहल्ला कमरानवाबान से बारात मुजफफरनगर जा रही थी। इसी दौरान बारातियों की एक कार जिसमे 5 लोग सवार थे भयानक एक्सीडेंट का शिकार हो गई। पांचों बुरी तरह घायल हैं जिन्हे सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी में भर्ती करा दिया था। जहां डॉक्टर्स ने प्राथमिक उपचार देकर घायलों को गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया है। वहीं जब परिजनों को इसकी खबर लगी तो उन्होंने हंगामा कर दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बाराती तेज़ वॉल्यूम में गाने बजाकर बड़ी रफ्तार से कार चला रहे थे इसी दौरान कार अनियंत्रित होे गई और कई पलटे खाए आखिर में पूरी तरह पलट गई।
दरअसल, मोहल्ला कमरानवाबान के रहने वाले मुल्ला तराबुददीन मलिक के बेटे घोलू उर्फ तोसिफ की बरात शनिवार दोपहर मुजफफरनगर जा रही थी। इसी दौरान बारातियों से भरी कर जब कांवड पटरी मार्ग के कुशावली-रार्धना मोर्ड के पास पहुंची तो एक्सीडेंट का शिकार हो गई। जिसमे कार में चालक समेत अयान पुत्र जावेद,सुहैल पुत्र नईमुददीन, तलहा पुत्र इमरान, अरशद पुत्र अख्तर व आफताफ पुत्र सफिक सवार थे। फिलहाल, अयान व तलहा की हालत गंभीर बनी हुई है।

(विस्तार से देखिये 👇)

https://youtu.be/-pkX1yj7siw

1 Comment

  • Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *