सुनीता विलिम्स को लाने ड्रैगन कैप्सूल ISS की तरफ 28,200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा
BREAKING देश-विदेश मुख्य ख़बर

सुनीता विलिम्स को लाने ड्रैगन कैप्सूल ISS की तरफ 28,200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा

Spread the love
17 Views

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलिम्स  19 मार्च को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से धरती पर वापसी करेंगी। लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को इलॉन मस्क की स्पेस एजेंसी SpaceX का रॉकेट फॉल्कन 9 भारतीय समयानुसार करीब 4:30 बजे लॉन्च कर दिया गया।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से इसे लॉन्च किया। इसमें क्रू ड्रैगन कैप्सूल से जुड़ी चार सदस्यीय टीम ISS के लिए रवाना हुई। इस मिशन को क्रू-10 नाम दिया गया है। सुनीता और उनके साथ गए बुच विलमोर नौ महीने से ISS पर फंसे हैं। उनके स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसकी वजह से उनकी वापसी तय समय पर नहीं हो पाई थी।

नए दल में NASA की ऐनी मैकक्लेन और निकोल अयर्स, जापानी अंतरिक्ष एजेंसी JAXA के टकुया ओनिशी और रूसी स्पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस के कोस्मोनॉट किरिल पेस्कोव शामिल हैं। ये चारों अंतरिक्ष यात्री ISS पहुंचकर सुनीता विलियम्स, बुच विलमोर और क्रू-9 के दो अन्य सदस्यों की जगह लेंगे। क्रू-10 का स्पेसक्राफ्ट 15 मार्च को ISS पर डॉक करेगा, जहां वे कुछ दिनों तक एडजस्टमेंट के बाद संचालन संभालेंगे। इसके बाद, क्रू-9 मिशन 19 मार्च के बाद किसी भी समय लौटेगा।

दरअसल, सुनीता विलियम्स की घर वापसी के लिए इलॉन मस्क का फॉल्कन 9 रॉकेट, ड्रैगन कैप्सूल और उसमें मौजूद 4 एस्ट्रॉनॉट को लेकर उड़ान भर चुका है। फाल्कन 9 रॉकेट ने अमेरिका के फ्लोरिडा में मौजूद केनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरी, जिसके कुछ घंटे बाद ड्रैगन कैप्सूल रॉकेट से अलग हो गया। ड्रैगन कैप्सूल ISS की तरफ 28,200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। आज रात ड्रैगन कैप्सूल में मौजूद क्रू-10 ISS पर पहुंचेगा। ड्रैगन कैप्सूल को सबसे पहले ISS पर डॉक किया जाना है।

डॉकिंग के बाद ग्रीन सिग्नल मिलने पर अंतरिक्षयात्री ISS में पहुंचेंगे। ये अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथियों से हैंडओवर लेंगे। इसके बाद सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर कैप्सूल में वापस आएंगे। ड्रैगन कैप्सूल की स्पेस स्टेशन से अनडॉकिंग होगी और ये पृथ्वी की तरफ वापस चलना शुरू कर देगा। अनुमान के मुताबिक ड्रैगन कैप्सूल को धरती पर वापस आने में करीब 4 दिन का वक्त लग सकता है। इसे देखते हुए माना जा रहा है कि 19 मार्च तक सुनीता पृथ्वी पर वापस लौटेंगी।

Follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/