पुलिस भर्ती का  पेपर लीक करने वाले छह लोगों को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
BREAKING उत्तर प्रदेश मुख्य ख़बर राष्ट्रीय

पुलिस भर्ती का पेपर लीक करने वाले छह लोगों को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

148 Views
  • गिरोह के आठ लोग अभी भी पकड़ से दूर
  • गिरफ्तार  सभी छह लोग मेरठ के रहने वाले
  • यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का किया था पेपर लीक
  • अभ्यर्थियों के विरोध के बाद परीक्षा कर दी गई निरस्त
  • छह माह में दोबारा परीक्षा करने की योगी की घोषणा

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर आउट कराने वाले गिरोह के छह सदस्यों को एटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। ये सभी मेरठ के रहने वाले हैं, सभी को कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के नगलाताशी से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों के पास से मोबाइल, कार सहित यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में नकल कराने में इस्तेमाल हुई गाइड भी मिली है।

हाल ही उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसका पेपर लीक होने पर अभ्यर्थियों ने लखनऊ व  प्रयागराज में खासा विरोध प्रदर्शन किया था। इस  विरोध प्रदर्शन को देखते हुए योगी सरकार ने परीक्षा रद्द कर दी थी। साथ ही यह परीक्षा दोबारा छह माह के भीतर कराने की घोषणा की थी।

मेरठ एसटीएफ के एसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने नगलाताशी से छह  लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 18 फरवरी 2024 की दूसरी पाली की उत्तर कुंजी का उपयोग हुई गाइड भी मिली है। इसी गाइड का प्रयोग नकल कराने में किया था। पकड़े गए सभी छह आरोपी मेरठ जिले में अलग-अलग जगहों के रहने वाले हैं।

एसपी बृजेश कुमार के मुताबिक गिरफ्तार किये गये लोगों में बिट्टू सिंह बहादुर पुत्र दयाराम सिंह निवासी ग्राम अलीपुर, थाना सरधना, साहिल पुत्र अमरनाथ निवासी शोभापुर निकट अम्बेडकर पार्क थाना कंकरखेड़ा, नवीन पुत्र सलेखचंद निवासी ग्राम सठला, थाना कंकर खेड़ा, रोहित कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी मकान नंबर 237 गोलाबाद थाना टीपी नगर, दीपक, पुत्र दिनेश, निवासी टू व्हीलर रोड, सनराइज कॉलोनी, थाना कंकर खेड़ा, और प्रवीण कुमार पुत्र ओमपाल सिंह निवासी 136 नगलातासी कंकरखेड़ा शामिल हैं।  इस गैंग में कुल 14 सदस्य हैं। पुलिस फरार आठ आरोपियों की तलाश में भी जुट गई है।

follow us on 👇

फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *