स्पोटर्स कारोबारी की हत्या के बाद दो करोड़ लूट की चर्चा, चालक संदेह के दायरे में आया
मेरठ में ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में पुराने पुलिस क्षेत्राधिकारी आफिस से महज बीस कदम की दूरी पर किशनपुरी में बदमाशों ने आज स्पोटर्स कारोबारी के घर को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने कारोबारी धन कुमार जैन व उनकी पत्नी मंजु जैन को गोली मार दी। धन कुमार की मौत हो गयी है जबकि मंजु जैन केएमसी हेल्थ सिटी में गंभीर हालात में भर्ती हैं। धन कुमार जैन के भाई का आदर्श मारबल है। सुबह करीब आठ बजे नकाबपोश बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। मौके पर भारी पुलिस बल के साथ ही आईजी व एसएसपी भी पहुंच गये हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया है उसे देखकर आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों को पहले से ही सब कुछ पता था। घटना के वक्त उनका एक बेटा नवीन व बहू वॅाक पर गये हुए थे। आदर्श मर्बल वालों के भाई थे डीके जैन।
यह वारदात गुरुवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक सुबह 7:23 बजे दो नकाशपोश बदमाश घर के भीतर घुसे थे। बदमाशों ने हथियारों के बल पर बेटे व पोती को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद वे डीके जैन के कमरे में घुसे। आशंका जताई जा रही है कि वहां लूटपाट का विरोध करने अथवा पहचान लिये जाने पर बदमाशों ने सीने से सटा कर डीके जैन को गोली मार दी। इसके बाद उनकी पत्नी मंजु जैन को भी गोली मार दी गई। घटना स्थल पर सभी सेफ अलमारी खुली हुई थी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस घटना में उनके कार चालक की भूमिका संदेह के दायरे में हैं। उसकी ड्यूटी सुबह दस बजे से है लेकिन आज वह करीब आठ बजे ही वहां पहुंच गया था। पुलिस ने डीवीआर अपने कब्जे में ले लिया है साथ ही चालक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने वहां करीब दो करोड़ की लूट की है, हालांकि इसकी पुष्टि होना बाकी है। परिजन इस हालत में नहीं हैं कि वह कुछ बता सकें। बदमाश जाते हुए डीके जैन के बेटे का मोबाइल भी ले गये हैं।
भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा ने आशंका जताई है कि इस घटना को अंजाम देने से पूर्व अच्छी खासी रेकी की गई है। बदमाशों को हर बात की जानकारी थी। तभी बेखौफ होकर बेफ्रिक बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है।
(विस्तार से देखिये 👇)
follow us on 👇
फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/