सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन ने किया महिलाओं को सम्मानित
सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं सहयोगी संगठन श्रमिक फाउंडेशन रजिस्टर्ड बीओसी वर्कर्स तथा मजदूर उत्थान समिति के बैनर तले फाउंडेशन कार्यालय जागृति विहार ,मेरठ पर महिला दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
मुख्य अतिथि श्रम परिवर्तन अधिकारी मेरठ चंद्रप्रकाश सरोज रहे। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 50 प्रतिष्ठित महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सम्मानित हुई महिलाओं में यथार्थ के सारथी संगठन अध्यक्ष जूही त्यागी, वरिष्ठ समाजसेवी तान्या वर्मा, महानगर अध्यक्ष संगीता शर्मा, समाजसेवी उर्मिला गौतम, ग्राम पंचायत विभाग नरगिस, राजवती बादल, पत्रकार गीता चौधरी ,पूनम,आरपीएस स्कूल प्रधानाचार्य कविता विषकन्या,नेहा, जूडो प्लेयर हिना सैफी ,क्लाइमेट चेंज फाउंडेशन शशि देवी, आंगनवाड़ी केंद्र संचालिका सुधा चंद्रा ,पूनम रानी,आशा, शशि तोमर ,नाजिया खान, विमलेश शामिल रहीं।

कार्यक्रम में अमर कुमार आजाद, इब्राहिम अली ,कपिल कुमार, शिवम वर्मा ,दिनेश प्रधान, विजयपाल,अनिल कुमार, विजेंद्र, जावेद आदि फाउंडेशन पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार गौतम तथा संचालन रामवीर बादल ने किया।
follow us on 👇
https://www.facebook.com/groups/480505783445020
https://twitter.com/home
https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
https://firstbytetv.com/


1 Comment
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://www.binance.info/en-IN/register-person?ref=UM6SMJM3